कोंडागांव

CG News: कलेक्टोरेट में कैंटीन का संचालन कर रही हैं कुली-मजदूरी करने वाली महिलाएं, समूह बनाकर बन रही मालकिन

CG News: समूह की हर सदस्य के पास पक्का मकान है। बच्चे शहर के निजी स्कूलों में अध्यनरत हैं। वहीं समाज में भी एक अच्छी प्रतिष्ठा समूह से जुड़ी महिलाओं को अब मिलने लगी है।

less than 1 minute read

CG News: कुछ वर्षों पहले दूसरों के यहां कुली-मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन यापन कर रही महिलाएं अब राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़कर अपने रोजगार की मालकिन बन गई है। नगर पालिका में स्व सहायता समूह पुष्पांजलि के नाम से पंजीकृत होने के बाद वर्ष 2018 से संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन का संचालन बखूबी कर रही है।

CG News: समूह से जुड़ी 10 सदस्य महिलाएं

वहीं अब इस समूह के कार्य करने की क्षमता और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय में होने वाले लगभग प्रत्येक बैठकों के लिए जलपान आदि के ऑर्डर इसी महिला समूह को दिया जा रहा है। जिससे इस समूह से जुड़ी 10 सदस्य महिलाएं बड़ी कुशलता के साथ अब यहां अपने समूह में काम कर स्वरोजगार पाने के साथ ही एक खुशहाल जीवन भी यापन कर रही है।

CG News: हालांकि इस समूह का गठन तो साल 2013 में ही हो गया था, लेकिन समूह की महिलाओं को कम नहीं मिलने के चलते वे एक बार फिर से कुली-मजदूरी करने लगी थी। लेकिन आजीविका मिशन से जुड़कर अब महिलाएं अपने घर परिवार को भी बखूबी संभाल रही है। समूह की हर सदस्य के पास पक्का मकान है। बच्चे शहर के निजी स्कूलों में अध्यनरत हैं। वहीं समाज में भी एक अच्छी प्रतिष्ठा समूह से जुड़ी महिलाओं को अब मिलने लगी है।

Updated on:
15 Jan 2025 02:50 pm
Published on:
15 Jan 2025 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर