
Panchayat Elections 2025: तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद, चारामा ब्लॉक के नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों और सरपंचों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह आयोजन जनपद पंचायत के प्रांगण में हुआ। रिटर्निंग अधिकारी सत्येन्द्र शुक्ला और सहायक रिटर्निंग अधिकारी जीएस कंवर ने चुनावी परिणामों की घोषणा के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस मौके पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य और सरपंचों के नाम क्षेत्रवार घोषित किए गए। प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त वोटों की भी जानकारी दी गई। कुल 17 जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में से 64 ग्राम पंचायतों में से 61 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव हुआ। वहीं, तीन ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने गए।