CG Panchayat Election 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिले में होने वाले पहले चरण के मतदान सोमवार की सुबह से दोपहर 2 बजे तक होना है। पहले चरण में शामिल कोंडागांव विकासखंड के 126 ग्राम पंचायत की 129876 मतदाता पंच,सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव करेंगे।
CG Panchayat Election 2025: इसके लिए रविवार की सुबह स्थानीय जनपद पंचायत से मतदान दलों को रवाना किया गया रिटर्निंग अफसर से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 76 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। जहां व्यापक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है ज्ञात होगी यह चुनाव पहले पेपर के माध्यम से होना है, जिसमें सरपंच के लिए नीला, पच के लिए सफेद, जनपद सदस्य के लिए पीला व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होंगे।