कोंडागांव

CG News: पटवारी पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर SDM को आया गुस्सा, निलंबित

CG News Update: किसानों व ग्रामीणों को ऑनलाइन रिकार्ड प्राप्त करने में हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने हल्का नं. 22 के पटवारी जहीर मोहमद कुरैशी को निलंबित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 1:39 PM IST
CG News Update

CG News Today: केशकाल अनुविभाग के बड़ेराजपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गहरी, करमरी एवं जोडेकेरा के राजस्व अभिलेखों का डिजिटल हस्ताक्षर शत प्रतिशत सत्यापित नहीं किए जाने के कारण किसानों व ग्रामीणों को ऑनलाइन रिकार्ड प्राप्त करने में हो रही परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने हल्का नं. 22 के पटवारी जहीर मोहमद कुरैशी को निलंबित कर दिया है।

इस सबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम अंकित चौहान ने बताया कि हल्का नं 22 के पटवारी जहीर मोहमद खान के द्वारा अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया जा रहा था। साथ ही कई कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे, तथा जनता को भी परेशान होना पड़ रहा था। ऐसे में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार उक्त पटवारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1996 के नियम 9 के अंतर्गत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुयालय तहसील कार्यालय (कानून गो शाखा) में संलग्न किया गया है।

Updated on:
27 Jul 2024, 1:39 PM IST
Published on: