31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Patwari Strike: पटवारी संघ की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री से मिला कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन

Patwari Strike: राजस्व मंत्री और राजस्व सचिव ने पटवारी संघ की सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पटवारी संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज से समाप्त करने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Jul 2024, 8:12 AM IST

CG Patwari Strike

Korba Patwari Strike: 10 दिनों के बाद राजस्व अमले का हड़ताल खत्म हो गया है। सोमवार से पटवारी काम पर लौट जाएंगे। विभिन्न न्यायालयीन में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। किसान और स्कूली बच्चों के अभिभावकों को राहत मिलेगी।

प्रदेश के पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। घंटाघर चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को पटवारियों के दिनभर प्रदर्शन किया। रायपुर मुख्यालय में प्रदशे की प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व मंत्री से मुलाकात की। पटवारियों को काम के दौरान होने वाली समस्या और मांगों से अवगत कराया। मांग में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर और इंटरनेट की सुविधा, स्टेशनरी भत्ता, वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन एवं भत्ते समेत कई मांग शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Bilaspur Airport: बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास का मार्ग प्रशस्त, नाइट लैंडिंग के लिए HC ने दिए यह निर्देश, 1 साल से अटका था मामला

बताया जा रहा है कि मंत्री ने राजस्व मंत्री ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। पटवारी संघ के हड़ताल खत्म होने से लोगों को राहत मिली है। बताया जा रहा है पटवारियों के हड़ताल की वजह से जाति, निवास, नामांकन, बंटवारा समेत कई राजस्व न्यायालयीन संबंधी मामले लंबित हो रहे थे। लोेगों को काफी असुविधा हो रही थी। हड़ताल खत्म होने से न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में तेजी आने और जाति, निवास सहित अन्य कार्य होंगे।