कोंडागांव

तीन दिन पहले छुट्टी पर आया था सेना का जवान, ट्रैक्टर में मारी इतनी जोरदार टक्कर की हवा में उड़ गयी बाइक

सरपंच खड़ाम बंगाराम सोढ़ी ने बताया कि, मृतक दो साल पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ था और वह हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी कर होशंगाबाद के पास उसकी पोस्टिंग हुई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 5:00 PM IST
तीन दिन पहले छुट्टी पर आया था सेना का जवान, ट्रैक्टर में मारी इतनी जोरदार टक्कर की हवा में उड़ गयी बाइक
तीन दिन पहले छुट्टी पर आया था सेना का जवान, ट्रैक्टर में मारी इतनी जोरदार टक्कर की हवा में उड़ गयी बाइक

कोण्डागांव. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नारायणपुर मोड़ के पास रविवार की शाम हुए एक सडक़ दुर्घटना में थलसेना के जवान की मौत हो गई। थलसेना का जवान भिबीचंद कोर्राम अपनी बाइक सीजी 19 बीजी 7974 से मसोरा की ओर जा रहा था।

इस दौरान राजधानी रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर जा रही आयशर वाहन क्रमांक पीबी 11 सीएल 9845 ने उसे अपने चपेट में लिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि दुपहिया दूर हवा में लहराती चली गई। दुर्घटना के बाद वहां से भाग रहे वाहन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

सरपंच खड़ाम बंगाराम सोढ़ी ने बताया कि, मृतक दो साल पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ था और वह हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी कर होशंगाबाद के पास उसकी पोस्टिंग हुई थी। तीन दिन पहले ही अपने घर आया था शाम 5 बजे के आसपास वह दुपहिया से अपने रिस्तेदार के से मिलने जा रहा था।

Published on: