अब जिले के हर थाने में होगी क्राइम टीम का गठन, एसपी ने जिला का्रईम बांच किया भंग। पूछताछ के नाम पर युवक की पिटाई मामला पकड़ा तूल।
जिले के हर थानों में होंगे क्राइम टीम, एसपी ने क्राइम ब्रांच भंग करते लिया यह फैसला
कोण्डागांव. जिले में पिछले कुछ सालों से संचालित हो रही जिला क्राईम ब्रांच को एसपी ने भंग करते हुये। जिले के हर थाने में क्राईम टीम गठित करने का निर्णय लिया हैं। दरअसल जिले में गठित क्राईम ब्रांच की टीम ने भले ही कुछ मामलों में बेहतर कार्य कर प्रशंसा बटोरी हैं, लेकिन पिछले माह से लगातार क्राईम बा्रंच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।
Read More : भीड़भाड़ में बेकाबू बोलेरो देख पब्लिक ने शुरू की चीख-पुकार, फिर जान बचाने मची भगदड़
पूछताछ के नाम पर थाने में युवक की पिटाई
वही पिछले दिनों क्राईम ब्रांच के प्रभारी के द्वारा एक पूछताछ के नाम पर एक युवक की जमकर पिटाई करने के मामले ने जैसे ही तुल पकड़ा। पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कार्यवाही करते हुये पहले क्राईम ब्रांच को ही भंग करने का निर्णय लिया और फिर पुलिस की पिटाई मामले पर नियमानुसार जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही गई हैं। हालंाकि जिले में गठित क्राईम ब्रांच की टीम ने अब तक कई बड़े क्राईम से जुड़े तार को सुलझाने के साथ ही आरोपयिों को पकडऩे में सफलता हासिल तो की, लेकिन वहीं कुछ कर्मचारियों के चलते पूरी की पूरी क्राईमब्रांच ही बदनाम होती जा रही थी।
Read More : Co-ordination Center में हुई पुलिस व थर्ड जेंडरों के बीच खास बातचीत, पढ़ें खबर
इलाके के क्राईम को संभालेगे अब थाने से
पुलिस प्रशासन के निर्णय लेने के बाद अब जिले के हर थानों में कुछ सलेक्ट जवानों की एक टीम बनाई जाएगी। जो विशेश तौर पर क्राईम के मामलों पर अपनी निगाह रखेगी। हालांकि इसमें थाने में तैनात जवान ही शामिल होगें। इसके लिए किसी तरह की कोई अलग से जवानों को तैयार नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि जिला क्राईमबांच में भी कुछ चयनित थानों के जवान ही इसमें शामिल किये गये थे। इसके लिए कोई विशेशतौर पर प्रशिक्षण व विशेशज्ञता की आवश्यकता नहीं होती हैं और न ही यह थाने से अलग होता है।
Read More : Police ने युवक से पूछताछ के नाम पर रातभर की पिटाई, सुबह दर्द से कराहता रहा, फिर...
11 उपनिरीक्षकों को एसपी ने किया इधर से उधर
जिले के पुलिस थानों व चौकियों में पिछले कुछ सालों से कार्यरते ऐसे 11 उपनिरीक्षकों को पुलिस कप्तान डॉ अभिशेक पल्लव ने। अपनी ज्वाइंनिग के बाद पहली प्रशासनिक सर्जरी करते हुये एक थाने से दूसरे थानों में पदस्थ किया है। इसमें रोहित खुटे ईरागांव से रक्षित केंद्र, शिशिरकांत सिंह कोण्डागांव से माकड़ी, चंदन सिह मरकाम माकड़ी से फरसगांव, मिलन सिह केशकाल से धनोरा, अजय कुमार झा फरसगांव से मर्दापाल, शंकरलाल धु्रव बयानार से फरसगांव, जयकुमार साहू बयानार से डीआरजी कार्यालय, संतोश कुमार जायसवाल विश्रामपुरी से कोण्डागांव, अलीलचंद विश्रामपुरी से केशकाल, शशिभूशण पटेल मर्दापाल से विश्रामपुरी एवं भूषण चंद्राकर नक्सल सेल से थाना कोण्डागांव में अगामी आदेश पर्यंत अस्थायी तौर पर पदस्थ किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि सभी थानों में क्राईम टीम का गठन किया जाएगा। जो थाने इलाकें में होने वाले क्राईम पर कार्यवाही करते अपनी नजर बनाये रखेगी।