जगदलपुर . संजय बाजार पैलेस रोड़ पर गुरूनानक चौक के पास रविवार की रात को एक बोलेरों अनियंत्रित होने से सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने इधर-उधर भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। लेकिन इस दौरान भैरमदेव वार्ड में रहने वाला मनधर बघेल हादसे का शिकार हो गया। जिसके पैर में चोट लगने से तत्काल मेकॉज में भर्ती कराया गया है।
बाइक पर बैठा युवक आया चपेट में मिली जानकारी के मुताबिक घायल मनधर बघेल ने बताया कि रविवार की रात साढ़े 8 बजे के करीब वह चौक पर सड़क किनारे लाइन से खड़ी बाइक के बीच बैठा हुआ था। इस दौरान वहां और भी लोग मौजूद थे, कि तभी सामने से एक अनियंत्रित बोलेरों उसकी ओर आते हुए एक के बाद एक सभी बाइक को ठोकर मारती चली गई। इस दौरान वह उसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। बोलेरों को आते हुए सड़क पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए लेकिन मनधर का पैर दूसरे बाइक के नीचे दबने की वजह से वह उठ नहीं सका। जिसकी वजह से बोलेरों की टक्कर से घायल हो गया।
चालक गाड़ी में चाबी छोड़कर उतरा था नीचे बोलेरों का चालक खड़ी गाड़ी में फस्र्ट गेयर में रख चाबी छोड़कर थोड़ी देर के लिए नीचे उतरा था। तभी बोलेरों में बैठे एक अन्य शख्स ने भूलवश चाबी घुमा दिया। जिससे बोलेरो चालू हो गया। उसे बोलेरो चलाना नहीं आता था। जिसकी वजह से बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर इधर-धर चलने लगी। जिसके बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
अलग-अलग मामलों के दर्जनों मरीज पहुंचे हास्पिटल इधर सोमवार की शाम भी शहर के मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग हादसे में दर्जनभर से अधिक घायल इलाज के लिए पहुंचे। इसमें कई प्रकार से पीडि़त मरीज थे। जिनका इलाज अभी महारानी हास्पिटल में चल रहा है। कई बुखार से तो कई दुर्घटनाओं के शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।