
कोरबा. रास्ता रोक कर ईमलीछापर चौक पर धरना प्रदर्शन करने वाले १४ लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवा का केस दर्ज किया है। इसमें अमरजीत सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक कयामुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट पर १४ लोगों के खिलाफ रास्ता रोक कर बलवा का केस दर्ज किया गया है। इसमें अमरजीत सिंह, बसंत चंद्रा, भानू, राजेन्द्र पूरी, तेजप्रताप सिंह, लाल बाबू, प्रदीप, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, कादिर खान, सुभाष त्रिपाठी, विरेन्दर सिंह, सोनू पांडे निवासी कुसमुंडा, तनवीर निवासी दीपका सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। धाराएं जमानती है। रिपोर्ट ने ड्राइवर ने यह भी बताया है कि आंदोलन का नेतृत्व अमरजीत सिंह कर रहे थे। इससे उसकी गाड़ी निकल नहीं सकी। वह चार घंटे तक जाम में फंसा रहा।
Read More : डीजल चोर स्कार्पियों को जंगल में सड़क किनारे छोड़कर भागे, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त
शनिवार को स्थानीय लोगों ने कांग्रेस के समर्थन से कोरबा- कुसमुंडा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर धरना प्रदर्शन और इमलीछापर चौक पर चक्काजाम किया था। इससे सड़क छह घंटे तक जाम हुआ था। प्रदर्शनकारियों के समक्ष प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था। इसमें एसईसीएल की गेवरा दीपका खदान से कुसमुंडा के रास्ते कोरबा तक कोयला परिवहन पर रोक लगा दी थी। सर्वमंगला मंदिर के बाजू से होकर कनबेरी की ओर जाने वाले पर भी कोयला परिवहन बंद करने का आश्वासन दिया था। अन्य मांगों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक बैठक कर निर्णय लेने की बात कही थी।
कल हो सकती है त्रिपक्षीय वर्ता
विवाद का स्थाई हल निकालने के लिए कोरबा कलेक्टर की मौजूदगी में सोमवार को एक बैठक हो सकती है। इसमें एसईसीएल कुसमुंडा, गेवरा और दीपका अफसर व कुसमुंडा के लोग शामिल होंगे। बैठक में नो इंट्री सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।