कोरबा

निगम आयुक्त ने 3 अफसरों को जारी किया नोटिस, इस मामले में महापौर ने भी जताई नाराजगी… जानें

Korba News: 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, महापौर आदि के कटआउट लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को आयुक्त ने गंभीरता से लिया है।

2 min read
Nov 03, 2025
नोटिस (photo Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव का आयोजन घंटाघर ओपन थिएटर परिसर में किया जा रहा है। 2 से 4 नवम्बर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, महापौर आदि के कटआउट लगाने के लिए इनका परिवहन पशु ट्राली में किए जाने के मामले को आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। मामले में जांच आदेश देने के साथ ही तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिग लगाने का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाइत काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं, जबकि उप अभियंता अभय मिंज के पास निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग का प्रभार है। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्राली में नेताओं के कटआउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाए गए हैं। पशु ट्रॉली में कटआउट्स ले जाने को घोर लापरवाही माना गया है और छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उल्लंघन मानते हुए इन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन तीनों अधिकारियों को 48 घंटे का समय निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दिया है।

ये भी पढ़ें

आस्था ने छुआ हृदय… PM मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट, CM साय ने VIDEO शेयर कर कही ये बात

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। जब नेताओं के कटआउट पशु ट्राली में ढोए गए थे। कर्मचारियों को तब चेतावनी दी गई थी, लेकिन दूसरी बार गलती दोहराने पर आयुक्त ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

महापौर ने भी जताई नाराजगी

महापौर संजू देवी राजपूत ने इस मामले नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों के कटआउट्स को पशु वाहन में ढोकर ले जाना घोर लापरवाही है। इस मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस न पहुंचे निगम कर्मियों को इस बात का ध्यान रखना को कहा गया है।

ये भी पढ़ें

Swami Atmanand School: CM के गृह जिले में शिक्षा संकट! आत्मानंद विद्यालयों में 81 पद रिक्त, बच्चों का भविष्य अधर में
Published on:
03 Nov 2025 10:41 am
Also Read
View All