कोरबा

ACB पावर प्लांट में हुआ हादसा, बायलर फटने से 5 मजदूर हुए घायल, हालत गंभीर

Big accident in ACB power plant : कोरबा जिले में पांच कर्मचारी के एक साथ घायल होने से हड़कंप मच गया है।

less than 1 minute read
Aug 17, 2023
ACB पावर प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, बायलर फटने से 5 मजदुर हुए गंभीर, मचा हड़कंप

Big accident in ACB power plant : कोरबा जिले में पांच कर्मचारी के एक साथ घायल होने से हड़कंप मच गया है। दीपका चाकाबुड़ा में स्थित एसीबी पावर प्लांट में बायलर फट गया, जिसमें पांच कर्मचारी झुलसकर घायल हो गए। तीन मजदूरों की हलात गंभीर देखते तुरंत न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कराया गया है। इस घटना में इंजीनियर, राजू साहू, आपरेटर,प्यारेलाल पटेल, हेल्पर अजय तिर्की, हेल्पर, आदित्य कुमार पांच मजदूर झुलस गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी नाईट शिफ्ट में थे, अचानक तेज आवाज सुनकर बायलर के पास गए जहां पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए। यह घटना करीब रात दो बजे की है। बायलर के फटने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कर छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Published on:
17 Aug 2023 05:00 pm
Also Read
View All