कोरबा

11 साल का लड़का बना लखपति, KBC में किया कमाल

CG Student in KBC: कम उम्र में केबीसी में पहुंचकर छत्तीसगढ़ के अर्जुन ने सपने को सच किया है। इस दौरान सवालों का जवाब देकर लाखों का इनाम जीता है...

2 min read
Nov 07, 2024

CG Student in KBC: छत्तीसगढ़ के अर्जुन ने कौन बनेगा करोड़पति में फटाफट जवाब देकर 12 लाख रुपए जीते हैं। शो के बाद वापस कोरबा पहुंचने पर लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। IPS विमल कुमार पाठक ने भी अर्जुन अग्रवाल की जमकर तारीफ की। बता दें कि अर्जुन ने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

CG Student in KBC: अर्जुन ने अपने सपने किए सच

बता दें कि 11 साल वर्षीय अर्जुन अग्रवाल 6वीं क्लास का छात्र है। बातचीत में बताया कि बचपन से केबीसी में जाने का सपना था। वहीं आज यह सपना पूरा हो गया। अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है। वहीं अपने मेहनत के दम पर शो का हिस्सा बना और अमिताभ बच्चन से मिलकर बहुत खुशी हुई। वहीं आगे एक बार और शो का हिस्सा बनने की इच्छा जताई।

अभिताभ बच्चन ने की जमकर तारीफ

CG Student in KBC: केबीसी शो में अर्जुन ने धैर्य का परिचय देकर सभी सवालों को जवाब दिया। जब अर्जुन को 25 लाख रुपये का सवाल पूछा गया, तो उन्होंने समझदारी से खेल छोड़ने का निर्णय लिया, जिससे उनकी जीत सुरक्षित रही। अर्जुन ने बताया कि उनके जवाब सुनकर अभिताभ बच्चन कई बार हैरान रह गए। इस दौरान कई बार तारीफ भी की। शो के दौरान उनसे कई बार हंसी-ठिठोली भी हुई जो जीवनभर याद रहेगा। कोरबा में IPS विमल कुमार पाठक ने अर्जुन अग्रवाल का कार्यालय में सम्मान किया। कहा कि अर्जुन दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। पाठक ने अर्जुन को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Updated on:
09 Nov 2024 12:38 pm
Published on:
07 Nov 2024 06:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर