कोरबा

Breaking : रिटायर्ड कर्मी के सूने मकान से 80 हजार रुपए नगदी और 16 तोला सोना ले गए चोर

रविशंकर नगर की घटना

2 min read
Sep 26, 2018
रविशंकर नगर की घटना
रविशंकर नगर की घटना

कोरबा. रविशंकर नगर के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने सोने चांदी की जेवरात व लगभग 80 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली। चोरों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस पतासाजी कर रही है।

घटना शहर की पॉश कॉलोनी रविशंकर नगर की है। एमआईजी 91 में बालको से सेवा निवृत्त कर्मी प्रताप सिंह पत्नी के साथ रहते हैं। 14 सितंबर को राजनांदगांव स्थित पैतृक मकान की मरम्मत कराने गए थे। इसबीच उनकी पत्नी की तबियत बिगड़ गई। कोरबा नहीं लौट रहे। मकान खाली था। इसबीच चोरों की नजर पड़ी।

चोरों ने मकान में धावा बोलकर चार से पांच लाख रुपए तक का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई। प्रताप सिंह के दामाद प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरों ने मकान से 80 हजार रुपए से एक लाख रुपए नगद, 15 से 18 तोला सोना और चांदी की जेवरात ले गए हैं। इसमें सोने की हार, अंगूठी आदि शामिल है। इसकी कीमत चार से पांच लाख रुपए तक बताई जा रही है।


पतासाजी में जुटी पुलिस
परिवार की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने छानबीन चालू कर दी है। जानकारी मिलते ही कोरबा सीएसपी मयंक तिवारी और मानिकपुर चौकी प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी ने बताया कि चोरी गए सामान का सही अनुमान नहीं हो सका है। मकान मालिक प्रताप सिंह के कोरबा पहुंचने पर वास्तविक जानकारी मिलेगी। सूचना पर पुलिस पतासाजी कर रही है।


चोरी कब हुई, किसी को जानकारी नहीं
मकान में चोरी कब हुई? इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। प्रताप सिंह के पड़ोस में रहने वाले सीएस ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह वे अपनी छत पर गए। देखा कि प्रताप सिंह के छत की सीढ़ी पर लगा दरवाजा खुला है। उन्होंने मोबाइल फोन पर प्रताप को सूचना दी। तब प्रताप ने उन्हें अपने घर में देखने के लिए कहा।

पहले ठाकुर तैयार नहीं हुए। उनके द्वारा दबाव डालने पर ठाकुर छत के रास्ते मकान के भीतर पहुंचे। दरवाजा खुला हुआ था। बिस्तर पर कपड़े और अन्य सामान अस्त व्यस्त पड़े थे। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। ठाकुर को चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की सूचना प्रताप को मोबाइल फोन पर दी। प्रताप ने बालकोनगर में रहने वाले बेटी दामाद को रविशंकर नगर के आवास भेजा। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।


पड़ोसियों के छत का दरवाजा भी बाहर से बंद
पड़ोस में रहने वाले सीएस ठाकुर ने पुलिस को बताया कि करीब आठ दिन पहले उनके छत पर लगा दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोस में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति के छत का दरवाजा भी बाहर से बंद था। आशंका है कि इसी दिन चोरों ने प्रताप के घर में चोरी की होगी।

Published on:
26 Sept 2018 08:36 pm