दीपका थाना क्षेत्र के झाबर की घटना
कोरबा. खराब पड़ी महतारी एक्सप्रेस को बनवाकर बाइक से लौट रहे चालक को तेज रफ्तार डग्गा (मालवाहक ऑटो) चालक ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फेंका गया। उसके सिर पर गंभीर चोंट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना के बाद आरोपी डग्गा चालक मौके से फरार हो गया।
कुसमुंडा के विकासनगर के मकान एम ३५८ में रहने वाले कमल नारायण ठाकुर महतारी एक्सप्रेस का ड्रायवर है। पिछले कुछ दिनों से महतारी एक्सप्रेस खराब पड़ी हुई थी। वाहन को मरम्मत के लिए पाली के एक गैराज में बनने के लिए दिया हुआ था। शनिवार की दोपहर वह अपने बुलेट बाइक से पाली गया हुआ था। शाम को महतारी एक्सप्रेस के ठीक होने पर वह बुलेट से वापस कुसमुंंडा की ओर लौट रहा था। कमल नारायण झाबर के रास्ते दीपका पहुंचने ही वाला था कि सामने से आ रही एक नीली रंग की डग्गा ऑटो के चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक दूर फेंका गया। बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोंट लगने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दीपका पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क से शव हटवाकर पीएम के लिए भिजवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डग्गा चालक नशे मेंं था
घटना के वक्त वहां आसपास कुछ लोग खड़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक ने सीधेे बाइक को ठोकर मार दी और ठोकर मारने के बाद एक पुलिया से जा भिड़ा। फिर लडख़ड़ाते हुए भाग निकला। पुलिस मालवाहक ऑटो चालक की पतासाजी में जुट गई है।
कुसमुंडा रोड पर ओवरटेक के दौरान दो बाइक भिड़ी, चार घायल
कोरबा. कुसमुंडा मार्ग के कुचेना के पास बाइक सवार द्वारा कार को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दरअसल दो युवक अपनी बाइक से कार के साथ रेस कर रहे थे। इसी बीच ओवरटेक के फेर में दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक खरमोरा निवासी संजू और आशीष दोनों चचेरे भाई बाइक से कहीं जा रहे थे। कोरबा कुसमुंडा सड़क पर कुचेना के पास कार को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से जा टकराई। दूसरे बाईक पर बिलासपुर निवासी कृष्णकांत और चित्रसिंह सवार थे। जो निजी कंपनी में काम करते हैं और फ ील्ड के काम से कोरबा आये हुए थे। घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस संजीवनी से चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।