10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सौभाग्य’ से इतने हजार घर होंगे रोशन, अगस्त तक शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य, पढि़ए खबर…

सौभाग्य योजना के लॉन्च होने के पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में निर्धारित 11 हजार 300 नए विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका था।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 15, 2018

'सौभाग्य' से इतने हजार घर होंगे रोशन, अगस्त तक शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य, पढि़ए खबर...

'सौभाग्य' से इतने हजार घर होंगे रोशन, अगस्त तक शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य, पढि़ए खबर...

कोरबा. सौभाग्य योजना के तहत जिले मे 26 हजार से अधिक नए विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे। जिसके लिए अगस्त तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इतने कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित कर लेने के बाद ऊजाधानी को शत प्रतिशत विद्युतीकृत जिला कहा जा सकेगा।

सौभाग्य योजना के लॉन्च होने के पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में निर्धारित 11 हजार 300 नए विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका था। लेकिन केन्द्र सरकार की सौभाग्य योजना के लॉन्च होते ही सर्वे में विद्युत विभाग को बड़े पैमान पर और भी नए आवेदन मिले। जिसके बाद विभाग का टार्गेट भी बढ गया है।

Read More : जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर बुलाया, फिर कर दी थी हत्या, सात आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

सौभाग्य योजना के तहत सौर ऊर्जा विभाग क्रेडा को भी चार हजार नए विद्युत कनेक्शन देने का कार्य सौंपा गया है। यह उन लोगों के लिए है। जो दुर्गम क्षेत्रों में बसे हुए हैं। जहां तक पारंपरिक बिजली का पहुंचाना संभव नहीं है।

क्या है सौभाग्य योजना
इस योजना के तहत निर्धन परिवारों को बिजली कनेक्शन दिये जाएंगे, जिनके पास अभी कनेक्शन नहीं हैं। मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। 2018 तक लक्ष्य पूरा करना है। केन्द्र सरकार द्वारा बैटरी सहित 200 से 300 वाट क्षमता का सोलर पावर पैक दिया जाएगा, जिसमें हर घर को 5 एलईडी बल्ब, एक पंखा भी शामिल है।

बिजली के इन उपकरणों की देख-रेख 5 सालों तक सरकार अपने खर्च पर करवाएगी। बिजली कनेक्शन के लिये 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना को आधार माना जाएगा। निम्न दर्जे के जो लोग इस जनगणना में शामिल नहीं हैं, उन्हें 500 रुपए में कनेक्शन दिया जाएगा और इसे 10 किश्तों में वसूला जाएगा।

दिए जाएंगे नए कनेक्शन
सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में १९ हजार ९९० नए विद्युत कनेक्शन दिए जाने हैं। जिसकी तैयारी चल रही है। जरूरी इंतजाम पूरी किए जा रहे हैं। अगस्त तक सभी घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है- रंजीत सिंह, ईई ग्रामीण