13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर बुलाया, फिर कर दी थी हत्या, सात आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

मामला 2016 जुलाई का है। मूलत: छाल निवासी हरिहर दास उर्फ कालीदास से कोरबा के दुलारी कश्यप ने जमीन की खरीदी की थी।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 15, 2018

जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर बुलाकर कर दी थी हत्या, सात आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर बुलाकर कर दी थी हत्या, सात आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

कोरबा. जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर कोरबा बुलाकर हत्या कर छाल के जंगल में शव छिपाने के मामले में कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला 2016 जुलाई का है। मूलत: छाल निवासी हरिहर दास उर्फ कालीदास से कोरबा के दुलारी कश्यप ने जमीन की खरीदी की थी। जमीन की रजिस्ट्री के लिए दुलारी कश्यप ने 4 जुलाई को कालीदास को कोरबा बुलाया था।

कोरबा आने पर पहले तो आरोपी ने उसे शहर के कई जगहों पर बुलाया। फिर रजिस्टार कार्यालय में रजिस्ट्री के दौरान कैश की बजाए चेक से पैसे देने की बात कही। इसपर कालीदास ने आपत्ति की। बैंक में खाता नहीं होने की वजह से कैश की मांग की। आरोपी ने कैश के लिए उसे उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली के पास बुलाया गया।

Read More : जमीन विवाद में दो लोगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

फिर चार पहिया वाहन में उसे जबरन बैठा लिया गया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई। पाना-पेचकस से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किया गया था। जिससे कालीदास की वाहन में ही मौत हो गई थी। कालीदास की हत्या करने के आरोप में कुल सात आरोपी दुलारी कश्यप, नागेश कश्यप, नरेश सूर्यवंशी, फिलेश कश्यप, सूरज सूर्यवंशी, साजन मन्नेवार व कोमल मन्नेवार को पुलिस ने पकड़कर इनके खिलाफ ३४१, ३६४, ३६५, १२० बी, ३०२, २०१ के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायधीश के कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने सभी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और १६ सौ रूपए का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विरोधी पक्ष ने महिला व दो बेटों का सिर फोड़ा, गंभीर
कोर्ट के आदेश पर रामपुर क्षेत्र में सुबह जमीन की नापजोख चल रही थी। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को भी बुलाया था। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला व उसके दोनों बेटों से मारपीट शुरू कर दी। महिला का हाथ टूट गया है जबकि युवकों के सिर फूट गया है। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामपुर चौकी क्षेत्र के अन्र्तगत रामपुर बस्ती में एक जमीन को लेकर मामला कोर्ट में लगा हुआ है। कोर्ट ने जमीन का नापजोख व सीमाकंन करने का आदेश दिया गया था। सकीला बानो व गंगासागर पाठक के बीच यह मामला चल रहा है। गुरूवार की सुबह राजस्व विभाग के पटवारी व आरआई समेत अन्य अमला मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे थे। इसी बीच जब सकीला बानो ने जमीन के दस्तावेज दिखाना शुरू किया तो गंगासागर पाठक व उसके साथ आए कुछ युवक भड़क गए और महिला सकीला बानो, उसके बेटे अफरीन, व आरिफ के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।

महिला का जहां एक हाथ टूट गया। वहीं उसके दोनों बेटों के सिर पर भी गंभीर चोटें पहुंची है। घटना के बाद महिला व उसके दोनों बेटे एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां से रामपुर चौकी लाया गया। मुलाहिजा कराने के लिए तीनों ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।