27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन विवाद में दो लोगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

- घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और लोगों की भीड़ तालाब किनारे उमड़ पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Jun 2018, 11:13 AM IST

जमीन विवाद में दो लोगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

जमीन विवाद में दो लोगों ने बुजुर्ग को पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

कोरबा. जमीन विवाद के मामले मेेंं बुजुर्ग की दो लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होनेें बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट करने के बाद हाथों को रस्सी से बांधकर फेंक दिया था। पाली के कुटेलामुड़ा निवासी 50 वर्षीय बाबू लाल जमीन खरीदी बिक्री को लेकर रंजना आया हुआ था। जिसकी सुनसान जगह पर लाश मिली। इसकी शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से की गई।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई। पाली के कुटेलामुड़ा निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल जमीन खरीदी बिक्री को लेकर रंजना आया हुआ था। लेकिन उसकी लाश रंजना के तालाब किनारे रक्त रंजिश हालत में पड़ी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और लोगों की भीड़ तालाब किनारे उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी। दीपका थाना प्रभारी टीम के साथ घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू करते कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। मृतक बाबूलाल का रेकी निवासी जगन्नाथ कौशिक और उदय सिंह से जमीन खरीदी बिक्री को लेकर विवाद हुआ था जिसे कुछ ग्रामीण ने देखा था। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने जमीन विवाद मेें मारपीट कर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

वहीं दूसरी ओर अवैध संबंध को लेकर पति ने पत्नी के प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों को आपस में मिलते हुए आरोपी पति ने देख लिया था। प्रेमी को फोन कर एक सूनी जगह बुलाया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। पिटाई से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। घर आने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि बाल्को क्षेत्र के गांव जामबहार में निवासी कुमार सिंह कंवर (35 वर्ष) नौ जून की रात को अन्य दिनों की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी रजनी बाई दो बच्चों के साथ एक अन्य कमरे में थी। रात को करीब 11 बजे मोबाइल पर काल आया और कुछ देर बात करने के बाद कुमार सिंह घर से बाहर चला गया था। वह कब घर वापस लौटा इसकी जानकारी पत्नी रजनी को नहीं थी।

तड़के करीब चार बजे कुमार सिंह ने पत्नी को उठा कर पानी मांगा। पानी देने के बाद वह फिर अपने कमरे में चली गई। सुबह करीब छह बजे उठी तो पति की लाश कमरे में देखी। संदिग्ध अवस्था में हुई इस मौत के मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतक के मोबाइल का नंबर खंगाला। रात को संपर्क करने वाले नंबर की जांच पड़ताल की गई। तो वह गांव में रहने वाले एक ग्रामीण महिपाल सिंह का निकला। पुलिस को यह जानकारी लगी कि महिपाल सिंह की पत्नी के साथ मृतक का मिलना जुलना था। पुलिस ने महिपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने कुमार सिंह की बेदम पिटाई करने की बात स्वीकारी।