कोरबा

शराब के लिए नहीं दिया पैसा तो दो युवकों ने लूट लिये पांच हजार व मोबाइल, आरोपी गिरफ्तार

- घटना रामपुर स्थित देशी शराब दुकान की
less than 1 minute read
Oct 28, 2018
शराब के लिए नहीं दिया पैसा तो दो युवकों ने लूट लिये पांच हजार व मोबाइल, आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए नहीं दिया पैसा तो दो युवकों ने लूट लिये पांच हजार व मोबाइल, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा. शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक से पांच हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया। घटना रामपुर स्थित देशी शराब दुकान की है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात करीब ८.३० बजे अशफाक अली नाम का युवक अपने साथी कमल किशोर टंडन के साथ शराब पीने रामुपर के देशी शराब दुकान गया था। अशफाक से त्रिपुरारी साहू और एक अन्य साथी ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। अशफाक ने पैसे होने से मना कर दिया। इसे लेकर शराब दुकान पर ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

शिकायकर्ता का कहना है कि त्रिपुरारी और उसके साथी से अशफाक की जेब से मोबाइल और पांच हजार रुपए लूट लिया। अशफाक ने घटना की जानकारी रामपुर चौकी को दी। पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी रही थी। पुलिस ने त्रिपुरारी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे युवक की तलाश कर रही है।

Updated on:
28 Oct 2018 08:49 pm
Published on:
28 Oct 2018 08:49 pm