19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / केंद्र सरकार ने एसईसीएल पर बढ़ाया दबाव, कोयला सचिव दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे कोरबा, उत्पादन व आपूर्ति पर करेंगे मंथन

केंद्र सरकार ने एसईसीएल पर बढ़ाया दबाव, कोयला सचिव दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे कोरबा, उत्पादन व आपूर्ति पर करेंगे मंथन

उत्पादन के साथ निजी और सार्वजनिक उद्योगों कोयला आपूर्ति पर मंथन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Oct 2018, 8:27 PM IST

केंद्र सरकार ने एसईसीएल पर बढ़ाया दबाव, कोयला सचिव दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे कोरबा, उत्पादन व आपूर्ति पर करेंगे मंथन

केंद्र सरकार ने एसईसीएल पर बढ़ाया दबाव, कोयला सचिव दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे कोरबा, उत्पादन व आपूर्ति पर करेंगे मंथन

कोरबा. कोयले की मांग पूरा के लिए केन्द्र सरकार ने एसईसीएल पर दबाव बढ़ा दिया है। उत्पादन और डिस्पेच पर जोर है। इसी सिलसिले में सोमवार को भारत सरकार के कोयला सचिव इन्दरजीत सिंह दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंच रहे हैं। सचिव के शाम तक कोरबा पहुंचने की संभावना है। कोल सचिव एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा, दीपका व कुसमुंडा का दौरा करेंगे। उत्पादन के साथ निजी और सार्वजनिक उद्योगों कोयला आपूर्ति पर मंथन करेंगे।

पहले कोल इंडिया चेयरमैन आए थे
कोयले का उत्पादन और डिस्पेच बढ़ाने के लिए १० दिन पहले कोल इंडिया के चेयरमैन अनिल कुमार झा गेवरा पहुंचे थे। उन्होंने गेवरा के साथ दीपका और कुसमुंडा खदान का निरीक्षण किया था। अधीनस्थों के साथ गेवरा और एसईसीएल मुख्यायल में बैठक की थी।

Read More : अफसरों ने कहा तय डिजाइन के अनुसार हो रहा निर्माण, इधर मकान खरीदने वाले हितग्राही हुए लामबंद

मिट्टी हटाने के काम में तेजी
कोल इंडिया चेयरमैन के आने का असर खदानों की गति पर पड़ा है। गेवरा खदान में मिट्टी उत्खनन पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी उत्खनन के बाद ही कोयले का उत्पादन व डिस्पेच बढ़ाया जा सकता है।