19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / इस विस्फोटक को रखने के लिए प्रशासन के पास जगह नहीं, रिहायशी इलाकों में भंडारण करने को मजबूर हैं व्यवसायी

इस विस्फोटक को रखने के लिए प्रशासन के पास जगह नहीं, रिहायशी इलाकों में भंडारण करने को मजबूर हैं व्यवसायी

- व्यापारियों को हो रही परेशानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Oct 2018, 8:01 PM IST

इस विस्फोटक को रखने के लिए प्रशासन के पास जगह नहीं, रिहायशी इलाकों में भंडारण करने को मजबूर हैं व्यवसायी

इस विस्फोटक को रखने के लिए प्रशासन के पास जगह नहीं, रिहायशी इलाकों में भंडारण करने को मजबूर हैं व्यवसायी

कोरबा. दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी के लिए शहर में पटाखे का भंडारण एक बार फिर चालू हो गया है। दाम बढऩे की आंशका को देखते हुए दुकानदार बाहर से पटाखा मंगाकर रखने लगे हैं।

दीपावली में पटाखे बेचने के लिए दुकानदार कोरबा के इंदिरा स्टेडियम में बाजार लगाते आए हैं। इस साल भी स्टेडियम परिसर में पटाखे की दुकान लगाई जाएगी। इसकी तैयारी चालू हो गई है। कारोबारियों ने बाहर से पटाखे मंगाना चालू कर दिया है, लेकिन उनकी परेशानी भंडारण को लेकर है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस जारी करता है, लेकिन भंडारण के लिए एक जगह तक उपलब्ध नहीं करा सका है। इससे व्यापारियों को मुश्किल हो रही है। पटाखे का भंडारण रिहायसी इलाकों में रखना पड़ रहा है। हालांकि ये परेशानी अस्थायी लायसेंस वाले व्यापारी बता रहे हैं।

Read More : अफसरों ने कहा तय डिजाइन के अनुसार हो रहा निर्माण, इधर मकान खरीदने वाले हितग्राही हुए लामबंद

बुधवारी बाजार के पास पकड़ाया पटाखा
पिछले दिनों सीएसईबी पुलिस ने बुधवारी बाजार के पास एक गोदाम में छापा मारकर पटाखा जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने पुराने स्टैंड में कार्रवाई की थी। बस से दीपका भेजे जा रहे पटाखे को जब्त किया था।

लगभग 120 दुकाने लगेंगी

खुदरा व्यापारी प्रशासन से अस्थाई पटाखा लाइसेंस लेकर इंदिरा स्टेडियम में दुकान लगाते हैं। इस साल १२० दुकानों को लाइसेंस जारी होने की संभावना है।