कोरबा

Video- सरेराह महिला सिपाही ने बुलेट चालक को जड़ दिया तमाचा, क्या थी वजह पढि़ए पूरी खबर…

-सिपाही ने युवक पर सरकारी काम में बाधा और धमकी देनेे का आरोप भी लगाया है।

2 min read
Jul 08, 2018
सरेराह महिला सिपाही ने बुलेट चालक को जड़ दिया तमाचा, क्या थी वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पढि़ए खबर...

कोरबा. ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही छेडख़ानी का शिकार हो गई। सिपाही ने युवक पर सरकारी काम में बाधा और धमकी देनेे का आरोप भी लगाया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि ट्रैफिक पुलिस की महिला सिपाही ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ड्यूटी कर रही थी। इस बीच पुलिस को बुलेट पर सवार युवक दिखा। उसने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी। चेहरे पर नकाब बांधा था। युवक की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी। ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक वैभव तिवारी ने महिला सिपाही को संदिग्ध बुलेट की चेकिंग के लिए कहा।

Read More : Breaking : आखिर क्या हुआ कि तमतमाई महिलाओं की भीड़ ने झाड़ू लेकर घेरा बिजली का दफ्तर, किया हंगामा, देखिए वीडियो
छानबीन के बाद पुलिस बुलेट का पंचनामा तैयार कर रही थी। महिला सिपाही का आरोप है कि इस बीच संदिग्ध युवक ने उसे अश्लील इशारा किया। सिपाही ने फटकार लगाई तो हंगामा करने लगा। महिला सिपाही ने घटना की रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ३५४ (छेडख़ानी), १८६ (सरकारी काम में बाधा), ५०९ (लज्जा भंग करना) के तहत केस दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी का नाम रितिक राजपूत है, जो नेहरू नगर का निवासी है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

महिला सिपाही के थप्पड़ मारने पर बवाल
घटना के बाद महिला सिपाही ने युवक को थप्पड़ लगा दिया था। इससे चौक पर हंगामा शुरू हो गया था। सूचना पर युवक के परिवार वाले भी पहुंंच गए थे। वहीं युवक का कहना था कि उसने महिला सिपाही से अश्लील हरकत नहीं की है। उसके बाद भी सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Updated on:
08 Jul 2018 01:49 pm
Published on:
08 Jul 2018 01:42 pm
Also Read
View All