27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : आखिर क्या हुआ कि तमतमाई महिलाओं की भीड़ ने झाड़ू लेकर घेरा बिजली का दफ्तर, किया हंगामा, देखिए वीडियो

- बिजली की बदहाली से परेशान महिलाओं और बच्चों ने बिजली ऑफिस का किया घेरावए मचाया जोरदार हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 8 Jul 2018, 12:32 PM IST

आखिर क्या हुआ कि तमतमाई महिलाओं के झुंड ने झाड़ू लेकर घेर लिया बिजली दफ्तर, देखिए वीडियो

आखिर क्या हुआ कि तमतमाई महिलाओं के झुंड ने झाड़ू लेकर घेर लिया बिजली दफ्तर, देखिए वीडियो

रायगढ़. बिजली की अव्यवस्था और आंख मिचौली से परेशान होकर दर्जन भर से ज्यादा महिलाओं ने झाड़ू उठा लिया और रैली की शक्ल में बिजली ऑफिस का घेराव कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। ये घटना रविवार 11 बजे की है, धरमजयगढ़ के हाथीगदा बायसी बिजली ऑफिस की है। महिलाओं के चेहरे पर उनका गुस्सा स्पष्ट झलक रहा था। महिलाएं बिजली ऑफिस को घेरकर ही बैठी थीं, उनका कहना था कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तब तक वो ऑफिस में ही बैठी रहेंगी।

महिलाओं का कहना है कि जिस प्रकार की अव्यवस्था बिजली की है उससे न तो घर का काम हो पा रहा है और न ही ख्ेाती बाड़ी का काम हो पा रहा है। काफी परेशानी की स्थिति है। विरोध प्रदर्शन में शामिल एक महिला अंजली ढाली ने बताया कि पहले उनके यहां धरमजयगढ़ फीडर से बिजली की सप्लाई की जाती थी इसके कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब उनके गांव में ही नया फीडर बनाया गया है इसके बाद भी परेशानी कम होने की बजाए बढ़ती चली जा रही है। आलम यह है कि हल्की बारिश, हवा में बिजली घंटो के लिए काट दी जाती है। ऐसे में एक बार बिजली जाने के बाद यह तय नहीं हो पाता है कि आखिर ये कब वापस आएगी।

Read More : बाल सरंक्षण अधिकारी को अपनी सुरक्षा का डर, बर्खास्त अधीक्षिका पर झूठे केस में फंसाने की साजिश रचने का लगाया आरोप
बताया गया कि क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए अलग से 33/11 केवी की लाइन लगाई गई साथ ही दो फीडर भी बनाए गए। महिलाओं का कहना है कि एक फीडर में काफी अधिक गांवों को जोड़ दिया गया है। इसमें ग्राम बायसीए प्रेमनगर कालोनी, सत्संग मंदिर, तराईमार, नरकालो, कोइलार, दुलियामुड़ा, बायसी कालोनी, ढाली पारा, बिजापात्रा जैसे गांव शामिल हैं। इतने गांवों को एक ही फीडर में जोड़ देने के कारण हर घंटे बिजली बंद हो रही है।

जमकर किया हंगामा
बिजली की अव्यवस्था से परेशान महिलाओं और बच्चों ने अपने हाथों में झाडू लिए बिजली ऑफिस में जमकर हंगामा किया। महिलाएं ऑफिस के बाहर ही हंगामा कर रही हैं वहीं अंदर में अधिकारी अपने काम में लगे हैं। अधिकारियों में जेई राजेंद्र कुजूर ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। हमारी टीम इसमें लगी हुई है।