
कोरबा. कटघोरा बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में बैठे एक प्रेमी जोड़ा के बीच अनबन हो गई। नाराज होकर युवक ने एक बोतल फिनॉल पी लिया। उसे कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर कटघोरा बस स्टैंड पहुंचा था। दोनों स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में बैठकर बातचीत कर रहे थे। उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने देखते ही देखते एक बोतल फिनॉल पी लिया। स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई। स्टैंड में मौजूद एजेंटों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक का नाम शेखरचन्द्र गोंड़ है। वह विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव मानिकपुर का निवासी है। युवती ने स्टैंड में मौजूद लोगोंं को बताया कि उनके बीच दो माह से प्रेम संबंध चल रहा है। युवक शादी करना चाहता है। लड़की के मना करने पर शेखरचन्द्र फिनॉल पीया।