कोरबा

कोरबा: चलती कार में भड़की आग, बीजेपी नेता के डॉक्टर भाई जिंदा जलने से बचे, देखें Video

Car Fire: कोरबा जिले में चलती कार में लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कार में भाजपा नेता विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।

2 min read
May 16, 2026
कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Korba Car Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चलती कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

दरअसल, कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल हाईवे पर आज चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें

Bilaspur Train Fire Incident: मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, गतौरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Korba Car Fire: सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में लगी भीषण आग

6 मई को दंतेवाड़ा जिले में गायत्री मंदिर के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई थी और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई थी। घटना के चलते मुख्य सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही थी।

देखें Video

कार बुरी तरह जल गई

आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए थे, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। बताया गया था कि कार बचेली निवासी धन सिंह नाग की थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई थी।

मुख्य मार्ग पर दौड़ते वाहन में लगी भीषण आग

बेमेतरा जिले के बेरला इलाके के सिलघाट गांव में 3 मई की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब मेन रोड पर दौड़ रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया था।

ये भी पढ़ें

Burning Bus: सड़क पर दहक उठी बारातियों की बस, अफरा-तफरी में भागे यात्री, देखें VIDEO
Published on:
16 May 2026 01:31 pm
Also Read
View All