कोरबा

Election 2018 : युवाओं-महिलाओं पर भाजपा का खास ध्यान, हर तरह से जोडऩे की कवायद, किए जा रहे हैं वालेंटियर प्रोग्राम

- कोसाबाड़ी मण्डल की बैठक आयोजित की गयी, वालेंटियर प्रोग्राम के जरिये नए कार्यकर्ताओं जोडऩे का 200 युवाओं का लक्ष्य दिया

3 min read
Jul 29, 2018
Election 2018 : युवाओं-महिलाओं पर भाजपा का खास ध्यान, हर तरह से जोडऩे की कवायद, किए जा रहे हैं वालेंटियर प्रोग्राम

कोरबा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इनकी कोशिश एक बार फिर से सत्ता में वापसी सुनिश्चित करनी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा से लेकर सभी सहयोगी संगठनों को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए लगा दिया है।

युवाओं को जोडऩे के लिए भी वालेंटियर प्रोग्राम किए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोसाबाड़ी मण्डल की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में मण्डल के संयोजक व सहसंयोजक को वालेंटियर प्रोग्राम के जरिये नए कार्यकर्ताओं जोडऩे का २०० युवाओं का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर बैठक स्थल पर ही लगभग 50 कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दिए गए नंबर 7413033222 नम्बर पर मिस कॉल कर लिंक में जाकर फार्म भरवाया गया और कॉलेज स्कूलों में जाकर नए लोगो का फार्म भरवाने के जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें

एमआईसी की बैठक में मिली मंजूरी, अब निगम क्षेत्र में इतने करोड़ का होगा विकास कार्य

संगठन द्वारा आहूत इस बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष दास प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चिंटू राजपाल, मोर्चा की जिला इकाई के महामंत्री नरेंद्र देवांगन और पंकज सोनी, जिला के मंत्री वालेंटियर प्रोग्राम के पदाधिकारी अंजय अग्रवाल और महेंद्र देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी सक्रिय, बैठक का किया आयोजन
इसके पहले भी इसी सप्ताह भाजपा महिला मोर्चा की बैठक पंचवटी विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गयी थी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नंदिनी राजवाड़े एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशि राठौर का कोरबा आगमन हुआ। बैठक पंचवटी विश्राम गृह में हुई। इसमें जिला के महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए जिसमें सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए सभी मतदान केंद्रों में ५० महिला कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं, प्रत्येक बूथ में प्रभारी बनाना ,नमो ऐप डाउनलोड करना ,शक्ति केंद्र का गठन करना ,हर विधानसभा से पांच प्रवक्ता बहनों का नाम प्रदेश में देना जो योजना की जानकारी हो, बहनों को जोडऩा कार्यक्रम यह योजना आने पर उसे लाइक करना, हर मंडल पर सोशल मीडिया का प्रभारी बनाना, हर जिले में लाभार्थी सम्मेलन कराना ,लाभार्थी बहनों से मिलना ,स्व सहायता समूह की बहनों को भी नमो ऐप लोड डाउन लोड करवाना नमो ऐप मैं कार्यक्रम को डालना ,पन्ना प्रमुख बनाना, जिस बहनों का नाम जिस पन्ना में है उसी में से एक को प्रमुख बनाना आदि मुख्य बिन्दु रहे।

बैठक में मुख्य रुप से कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना शर्मा ,महामंत्री संजू देवी राजपूत, सेल राठौर ,कोषाध्यक्ष राखी तारक ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी, राधा महंत, हार बाई ,गयत्री बरेठ ,हेमा पांडे, रानी यादव ,ज्योति तिवारी ,उषा विश्वकर्मा ,भगवती कश्यप, राजकुमारी पटेल, नंदेश्वरी साहू, संतोषी मरकाम ,सुशीला कंवर, रजनी देवांगन, गोविंदा मरकाम, चंद्रकला ,लखेश्वरी पटेल ,रेशम बाई साहू ,राधा ,शकुंतला ,शहीत काफी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

Employee Corner : एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी, जानिए क्या है वजह…
Published on:
29 Jul 2018 01:06 pm
Also Read
View All