25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमआईसी की बैठक में मिली मंजूरी, अब निगम क्षेत्र में इतने करोड़ का होगा विकास कार्य

महापौर रेणु अग्रवाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त रणबीर शर्मा की उपस्थिति में एमआईसी की बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 Jul 2018, 11:48 AM IST

एमआईसी की बैठक में मिली मंजूरी, अब निगम क्षेत्र में इतने करोड़ का होगा विकास कार्य

एमआईसी की बैठक में मिली मंजूरी, अब निगम क्षेत्र में इतने करोड़ का होगा विकास कार्य

कोरबा. नगर निगम की एमआईसी की बैठक में निगम के क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही सेवाओं से संबंधित विषयों सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रस्तावों पर स्वीकृतियां प्रदान की गई एवं आवश्यक निर्णय एमआईसी द्वारा लिए गए। निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। महापौर रेणु अग्रवाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त रणबीर शर्मा की उपस्थिति में एमआईसी की बैठक हुई।

बैठक में 54 लाख 80 हजार रूपये की लागत वाले वार्ड क्रमांक 05 इतवारी बाजार के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 57 लाख 57 हजार रूपये की लागत वाले निगम कार्यालय से कोसाबाड़ी चौक तक मार्ग सौदंर्यीकरण कार्य, एक करोड़ 18 लाख रूपये की लागत वाले बांकीमोंगरा जोन अंतर्गत जी.एवं एच. टाईप स्टाफ क्वार्टर निर्माण कार्य, 31 लाख 61 हजार रूपये की लागत वाले वार्ड क्रमांक 51 सरदार पटेलनगर में कबीर भवन के मरम्मत कार्य तथा 01 करोड़ 49 लाख 96 हजार रूपये की लागत वाले वार्ड क्रमांक 32 जिला न्यायालय में अधिवक्ता भवन का निर्माण कार्य आदि निर्माण व विकास कार्यो के पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृति एमआईसी द्वारा प्रदान की गई।

Read More : Employee Corner : एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी, जानिए क्या है वजह...

ये रहे शामिल
बैठक में एमआईसी सदस्य दिनेश सोनी, सुनीता राठौर, इस्माईल कुरैशी, मनकराम साहू, रामगोपाल यादव, गोपाल कुर्रे, सीताराम चौहान, देवीदयाल सोनी, इंदिरा कौशिक, सुनील पटेल, विनीत एक्का, निगम के मुख्य लेखाधिकारी पीआर मिश्रा, निगम सचिव पवन वर्मा आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एमआईसी सदस्यों ने रखी मांग
बैठक में एमआईसी सदस्यों ने कहा कि निगम के प्रत्येक वार्ड के लिए 50-50 लाख रूपये के विकास व निर्माण कार्यो की स्वीकृति जिला खनिज न्यास मद से दिलाई जाए ताकि वार्डो में बचे हुए शेष विकास कार्यो हो सकें। इसी प्रकार गोपालपुर से बरबसपुर तक स्थित सड़क के सुधार मरम्मत व जीर्णोद्धार की मांग रखी।