कोरबा

चुनाव आते ही बीजेपी को मंदिरों में बैठे पंडितों व पुजारियों की आई याद, जानें क्या बन रही रणनीति…

- संगठन हर पंडित, पुजारी, ज्योतिषाचार्य व मठाधीशों का भी चुनाव में लेगी सहयोग

2 min read
Jul 26, 2018
चुनाव आते ही बीजेपी को मंदिरों में बैठे पंडितों व पुजारियों की आई याद, जानें क्या बन रही रणनीति...

कोरबा. चुनाव आते ही अब बीजेपी अब मंदिरों के दरवाजे खटखटाने में लग गई है। संगठन हर पंडित, पुजारी, ज्योतिषाचार्य व मठाधीशों का भी चुनाव में सहयोग लेगी। इसके लिए सूची बनाने का काम संगठन स्तर पर शुरू करने के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल व मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की टीपीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने आगामी चुनाव को देखते हुए कई निर्देश दिए गए। बताया गया कि चुनाव में मंदिरों के पंडितों, पुजारियों व मठ के प्रभारियों का काफी अहम भूमिका होती है। आम लोग सीधे तौर पर इनसे जुड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें

भवानी बाजार के पास दो हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, 45 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला गया बाहर

लिहाजा हर मंडल में जितने भी मंदिर आते होंगे उनकी सूची के साथ वहां के प्रमुखों का नाम व नंबर एकत्र किया जाए। साथ ही उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का काम मंडल के सदस्यो को दिया गया है। चुनाव से ठीक पहले जिले में एक सम्मेलन कराने की तैयारी में पार्टी है। जिसमें सभी पुजारियों को बुलाया जाएगा। बैठक में रूकमणी नायर, महामंत्री संजय भावनानी, तरूण मिश्रा, पवन गर्ग, जिला महिला अध्यक्ष मीना शर्मा, संजू देवी राजपूत, उमा भारती शराफ समेत अन्य शामिल थे।

बूथ समिति की जानकारी अपडेट नहीं
बैठक में जिलाध्यक्ष ने बुथ समिति की जानकारी को अपडेट करने को कहा है। हर बुथ में अध्यक्ष, सचिव व बूथ पालक बनाया गया है। समिति में 10-10 लोगों को जोड़ा गया है। पर अधिकांश जगह उनका मोबाइल नंबर नहीं है। आने वाले दिनों में बूथ पन्ना प्रभारी बनाना है। हर एक पेज में 60 मतदाता होते हैं। एक प्रभारी के जिम्मे में सभी वोटर होंगे। जो कि चुनाव के समय उनसे मुलाकात करेगा।

- चुनाव में पुजारियों व मंदिर प्रमुखों का अहम रोल होता है। बैठक में इनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि आने वाले दिनों में उनका सम्मेलन आयोजित किया जा सके- अशोक चावलानी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।

ये भी पढ़ें

गेवरा-दीपका में दो हजार लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए वेटिंग लिस्ट में, जानें आखिर क्यों हो रही परेशानी

Published on:
26 Jul 2018 12:15 pm
Also Read
View All