25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भवानी बाजार के पास दो हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, 45 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला गया बाहर

-घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, हालत खतरे से बाहर बताई गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jul 2018, 11:04 AM IST

भवानी बाजार के पास दो हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, 45 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला गया बाहर

भवानी बाजार के पास दो हाइवा में जबरदस्त भिड़ंत, 45 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला गया बाहर

कोरबा. कटघोरा- कोरबा मार्ग पर जमनीपाली भवानी बाजार के पास तेज रफ्तार हाइवा आपस में टकरा गई। दोनों गाडिय़ों के बीच आमने सामने हुई टक्कर में एक गाड़ी का चालक फंस गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ड्राइवर को हाइवा से बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दुर्घटना बुधवार शाम लगभग 5.30 बजे हुई। हाइवा सीजी 04 एमए 7245 बेलतरा कटघोरा के रास्ते कोरबा आ रही थी। कोरबा- कटघोरा मार्ग पर भवानी बजार के पास हाइवा विपरित दिशा से आ रही एक अन्य हाइवा सीजी 04 जेए 0129 से टकरा गई। आमने सामने हुई टक्कर में दोनों गाडिय़ों के इंजन आपस में चपट गए। हाइवा सीजी 04 एमए 7245 का ड्राइवर केबिन में फंस गया।

Read More : गेवरा-दीपका में दो हजार लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए वेटिंग लिस्ट में, जानें आखिर क्यों हो रही परेशानी

दूसरी गाड़ी के चालक परिचालक फरार हो गए। घायल डाइवर को देखकर राहगिरों ने सूचना दर्री पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। उसका नाम मुजाहीद्दीन है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को जब्त कर लिया है। घटना का कारण दोनों गाडिय़ों की बेकाबू रफ्तार बताई जा रही है।

सड़क एक घंटे जाम
दोनों गाडिय़ों के बीच हुई टक्कर से बीच सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों गाडिय़ों का सड़क से हटाया। फिर यातायात बहाल हुआ। इसमें लगभग एक घंटे वक्त लगा।

ग्रामीण कोयला लोड ट्रक की चपेट में आया
वहीं दूसरी ओर कटघोरा से घर लौट रहा ग्रामीण कोयला लोड ट्रक की चपेट में आ गया। बाइक को घसीटते हुए ट्रक दूर तक ले गया। सड़क पर बाइक चालक के चिथड़े उड़ गए। भाग रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम सलियारी तुमान निवासी दर्शन सिंह घरेलू काम से कटघोरा गया था। देर शाम घर लौट रहा था। रास्ते में कटघोरा-जटगा मार्ग पर राज गवालीन मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक सीजी १२ एक्यू ६९९४ ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक ट्रक में फंस गई।

ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गया। घटना इतनी भयावह थी कि बाइक चालक दर्शन सिंह के सड़क पर चिथड़े उड़ गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना जटगा चौकी को दी। पुलिस ने शव को उठाकर मरच्यूरी भेजा और दर्शन की बाइक को जब्त कर लिया।

इधर हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को कटघोरा के पास पकड़ लिया। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक पर गैर इरादत हत्या का केस दर्ज किया गया है। गाड़ी कोयला लेकर कटघोरा के रास्ते चांपा की ओर जा रही थी।