कोरबा

Breaking : दल और प्रत्याशियों का बढ़ा टेंशन दल नहीं बीएलओ घर-घर जाकर बांटेंगे मतदाता पर्ची

क्योंकि ये छोटा ही सही पर एक एहसान जरूर होता था

2 min read
Oct 31, 2018
क्योंकि ये छोटा ही सही पर एक एहसान जरूर होता था

कोरबा. इस चुनाव में बीएलओ मतदान के पांच दिन पहले मतदाता पर्ची घर- घर पहुंचाएंगे। पंाच दिन पहले मतदाता पर्ची बांटे जाने का मतलब सीधे तौर पर यह होगा कि पहले बूथ के बाहर और चुनाव के ठीक पहले दलों के कार्यकर्ता वोटरों को मतदाता पर्ची थमाते थे वो अब नहीं होगा। क्योंकि ये छोटा ही सही पर एक एहसान जरूर होता था।


हलांकि आयोग के इस पहल से राजनैतिक दल के पदाधिकारियों के साथ ही प्रत्याशियों के माथे पर शिकन आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा इस चुनाव में पहली बार मतदाताओं को रंगीन फोटो व मतदान केन्द्र का नक्शायुक्त मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। मतदाता पर्ची में इस बार लिखा होगा कि किसी और के नाम पर वोट देना अपराध की श्रेणी में आएगा। इसके साथ ही पर्ची में मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन का भी उल्लेख होगा।

ये भी पढ़ें

रजगामार में बोले सीएम सरकार कागजों में नहीं विश्वसनियता से बनती है, मातिन में बोले, उइके रोना रो रहे थे तो कराया घर वापसी


चुनाव करीब आते ही विभिन्न राजनैतिक दल अपने-अपने विधानसभा की मतदाता सूची खंगालना शुरू कर देते हैं। चुनावी पंडितों की निगरानी में हर क्षेत्र के मतदाताओं का रिकॉर्ड जांचा परखा जाता है। जातिगत समीकरण बिठाए जाते हैं, हर पहलु पर गहन अध्ययन होता है। मतदान के पूर्व व मतदान वाले दिन मतदाता पर्ची छपवाकर प्रत्याशी अपने-अपने प्रभुत्व वाले मतदाताओं को पार्टी का लोगो व चुनाव चिन्ह छपवाकर मतदाता पर्ची का वितरण कर देते हैं। इसके लिए बाकायदा मतदान वाले दिन हर बूथ के बाहर कुछ दूरी पर सभी राजनैतिक दल स्टॉल लगाकर पर्ची बांटने के लिए कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर देते हैं।


मतदाता पर्ची के जरिये साधते हैं मतदातों को
मतदाता पर्ची खासतौर पर ऐेसे मतदाता जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, उन्हें साधने का एक सशक्त माध्यम है। राजनैतिक दलों के चुनाव चिन्ह वाली मतदाता पर्ची जब किसी मतदाता को मिलती है, तब उन्हें अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका कुछ असर भी होता है।


बीएलओ पर टिकी निगाहें
जिले में चार विधानसभा है। रामपुर में 284, कोरबा में 242, कटघोरा में 249 तो पाली तानाखार में 299 मतदान केन्द्र हैं। इतनी ही संख्या बीएलओ की भी है।


इस तरह की जानकारी मतदाता पर्ची में
मतदाता पर्ची में मतदाता का नाम, विधान सभा व क्रमांक, भाग संख्या, इपिक क्रमांक, मतदाता का सरल क्रमांक और मतदान केन्द्र का उल्लेख होता है। मतदान वाले दिन यह जानकारी बेहद उपयोगी होती है। इस जानकारी के बिना मतदाताओं का वोट देने में भी दिक्कत आती है।


-इस वर्ष मतदान के पांच दिन पहले तक मतदाता रंगीन फोटो वाले नक्शायुक्त पर्ची सभी बीएलओ के माध्यम से घर-घर बंटवाए जाएंगे।
-यूएस अग्रवाल, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर

ये भी पढ़ें

सुरक्षा के मद्देनजर चुनावी पहरा रहेगा कड़ा, अद्धसैनिक बलों 88 कम्पनियां होगी तैनात

Published on:
31 Oct 2018 11:41 am
Also Read
View All