19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / पैराशूट को नहीं मिली लैंडिंग, कांग्रेस की चौथीं सूची जारी, उइके से लड़ेंगे मोहित और लखन व पुरुषोत्तम के बीच होगी जंग

पैराशूट को नहीं मिली लैंडिंग, कांग्रेस की चौथीं सूची जारी, उइके से लड़ेंगे मोहित और लखन व पुरुषोत्तम के बीच होगी जंग

- 15 दिन पहले कांग्रेस में आएं केरकेट्टा को पार्टी ने दिया टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Oct 2018, 10:08 PM IST

पैराशूट को नहीं मिली लैंडिंग, कांग्रेस की चौथीं सूची जारी, उइके से लड़ेंगे मोहित और लखन व पुरुषोत्तम के बीच होगी जंग

पैराशूट को नहीं मिली लैंडिंग, कांग्रेस की चौथीं सूची जारी, उइके से लड़ेंगे मोहित और लखन व पुरुषोत्तम के बीच होगी जंग

कोरबा. कांग्रेस से कटघोरा विधानसभा के लिए पूर्व विधायक बोधराम कंवर के बेटे पुरुषोत्तम कंवर और पाली तानाखार से मोहित केरकेट्टा को प्रत्याशी घोषित किया है। केरकेटट कांग्रेस छोड़कर दो बार भाजपा और दो बार जोगी कांग्रेस में जा चुके हैं। उइके के भाजपा प्रवेश के बाद केरकेटट कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस की तीसरी सूची शनिवार रात जारी की गई थी। कोरबा व रामपुर सीटों में नाम तय किया गया था। लेकिन कटघोरा और पाली तानाखार पेडिंग था। ऐसे में रविवार को कटघोरा विधानसभा और पाली तानाखार विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। कांग्रेस ने कटघोरा से पूर्व विधायक बोधराम कंवर के बेटे पुरुषोत्तम कंवर और पाली तानाखार से मोहित केरकेटट पर दांव खेला है।

कटघोरा से तीन के बीच मुख्य तौर पर मुकाबला था। कांग्रेस से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल और छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक देवांगन भी दौड़ में थे। चूंकि बोधराम कंवर ने अपने अधिक उम्र को लेकर चुनाव नहीं लडऩे व अपने बेटे पुरुषोत्तम कंवर के नाम को आगे बढ़ाया था। बीच में बोधराम कंवर को पाली तानाखार से उतारने की तैयारी थी। लेकिन बोधराम कंवर ने मना कर दिया था। अगर बोधराम को पाली तानाखार से उतारा जाता तो एक परिवार से दो लोगों को टिकट नहीं मिलती।

Read More : घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक रैली की ली गई अनुमति, शुभ मुहुर्त पर नामांकन दाखिल करेंगे जयसिंह

पैराशूट की नहीं हो सकी लैंडिंग
कटघोरा और पाली तानाखार सीट से दो पैराशूट कंडिडेट पूर्व कलेक्टर आरपीएस त्यागी और पूर्व आइपीएस भारत सिंह मरावी अपनी दावेदारी कर रहे थे। दोनों को ही अपनी टिकट की आस थी। लेकिन राहुल गांधी के फार्मूले सेे इनकी आस पूरी नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए मरावी पिछले दिनों रायपुर पहुंचे थे। लेकिन पैराशूट को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद वे शामिल नहीं हुए थे।