13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 प्रत्याशियोंं ने खरीदा नामांकन पत्र

अब तक 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 11 फार्म धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए खरीदा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Oct 28, 2018

cg news

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 प्रत्याशियोंं ने खरीदा नामांकन पत्र

धमतरी. नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को धमतरी जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अब तक 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 11 फार्म धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए खरीदा गया।

धमतरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रंजना साहू ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पहला फार्म खरीदा। धमतरी से ही विधायक गुरूमुख सिंह होरा के नाम से भी फार्म खरीदा गया। यह फार्म उनके समर्थक पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा ने खरीदा। इसी तरह डा. नेपाल साहू, विजय सोनकर, राजेश्वरी डोमन साहू धमतरी तथा सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनशक्ति चेतना पार्टी के माखन मरकाम, ईश्वर लाल कोर्राम, शकुन ध्रुव और कुरूद विधानसभा क्षेत्र से सुरेश अग्रवाल, दिनेश कुमार साहू, डोमार सिंह व अजीत अग्रवाल ने नामांकन पत्र खरीदा। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची सत्यापन काउंटर बंद रहने से नामांकन फार्म खरीदने आए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतदाता सूची में अपना नाम, क्रमांक, बूथ नंबर ढूंढने में काफी परेशानी हुई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में कुल 25 प्रत्याशियोंं ने नामांकन पत्र खरीदा है। इनमें सर्वाधिक ११ लोगों ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र से फार्म खरीदा है। इसी तरह कुरूद विधानसभा क्षेत्र से 8 तथा सिहावा विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशियोंं ने नामांकन पत्र खरीदा है।