
कांग्रेस प्रत्याशियों अमितेष को टिकट मिलने पर समर्थकों ने की आतिशबाजी
राजिम. कांग्रेस चुनाव समिति के जनरल सेकेडरी मुकुल वासनिक द्वारा शनिवार को देर शाम कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इसमें राजिम से अमितेश शुक्ल, कसडोल से शकुंतला साहू, भाटापारा से सुनील माहेश्वरी, आरंग से डॉ. शिव डहरिया, अभनपुर धनेंद्र साहू और बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके चलते प्रत्याशी समर्थकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
राजिम से अमितेश शुक्ल को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों में काफी हर्ष का माहौल है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में बस स्टैण्ड में पहुंचकर इन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। राजिम बस स्टैण्ड पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में कांग्रेसियों ने अमितेष शुक्ल के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाम सामने आने पर जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी करने वालों में विकास तिवारी, रामकुमार गोस्वामी, सुनील तिवारी, मनीष दुबे, ताराचंद मेघवानी, डॉ राजेन्द्र गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, बिहारी शर्मा, गिरिश रजानी, भावसिंग साहू, आनंद राम वर्मा, सोनू साहू, मधुर ध्रुव, रामानंद साहू, गोदूराव दनके, विक्रम सोनी, जितेन्द्र गुप्ता, गोविंद यादव, दीपक सोनकर, शमशेर खान, कुलदीप देवांगन, साधु निषाद, रामनारायण साहू, रामकुमार साहू, अमर ठाकुर, राकेश मांडरे, टीकम साहू, नितेश कश्यप सहित कई कांग्रेसजन शामिल थे।
वहीं दूसरी ओर बिंद्रानवागढ़ एसटी सीट से संजय नेताम को टिकट मिलने से जहां उनके संमर्थकों में हर्ष का माहौल हैं। वहीं कांग्रेस की टिकट पाने की होड़ में लगे ओंकार शाह और जनकराम ध्रुव समर्थकों में निराशा व्याप्त है। ठीक इसी तरह भाटापारा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुनील माहेश्वरी का नाम आने के बाद जहां एक ओर सुनील समर्थकों में हर्ष
व्याप्त हैं।
Published on:
28 Oct 2018 10:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
