- 25 जून को तय की गई थी सामुहिक विवाह की तिथि, अब कर दिया निरस्त - जोड़े बोले विभाग नहीं करा पा रहा तो बता दे हम खुद कर लेंगे शादी
कोरबा. दुल्हन की शादी का जोड़ा तैयार हो गया। दूल्हे की शेरवानी तैयार हो गई। वो भी एक जोड़ों की नहीं पूरे १६० जोड़ों की। समाज-परिवार को खुशियां मनाने का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन महिला व बाल विकास विभाग के पास पिछले ११ माह से मुहूर्त ही नहीं है। २५ जून का मुहूर्त निकाला गया था, लेकिन उसे भी अब निरस्त कर दिया गया। ऐसे में जोड़े सरकार से खफा हैं उनका कहना है कि सरकार अगर शादी नहीं करा सकती तो वे खुद कर लेंगे।
Read More : Breaking : जंगल से आ रही थी तेज बदबू, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश, मिले 13 घोड़ों के शव
महिला एवं बाल विकास विभाग को वर्ष २०१७-१८ में कुल १६० जोड़ों के सामूहिक विवाह के लिए टार्गेट मिला था। विभाग ने अगस्त २०१७ तक जोड़ों का पंजीयन का काम पूरा कर लिया गया। सितंबर में जोड़ों को बताया गया कि दो माह बाद नवंबर या फिर दिसंबर में कोरबा शहर में सामूहिक विवाह आयोजित होगा, जिसकी तिथि तय बता दी जाएगी।
पंजीयन की खुशी के बाद जोड़ों के परिजनों ने कपड़े खरीदने से लेकर शादी के जोड़े से लेकर शेरवानी, कुर्ता-पैजामा तक तैयार करवा लिया गया। यहां तक अन्य रीति-रिवाजों को पूरा करने के लिए लोगों ने सामान खरीद लिए।
इधर विभाग दिसंबर तक शादी की तिथि तय नहीं कर सका। फिर नए साल में फरवरी में शादी होना बताया गया। लेकिन मितानिनों व सहायिकों का हड़ताल होने का बहाना बताकर विभाग ने फिर तिथि तय नहीं की। इस तरह पूरा वित्तीय वर्ष २०१७ खत्म हो गया। जैस-तैसे विभाग ने २५ जून को शादी करने की तिथि तय की लेकिन अब इसे भी निरस्त कर दिया। कुल मिलाकर विभाग पिछले ११ महीनों से १६० जोड़ों को गुमराह कर रहा है। शनिवार को पाली सेक्टर से दो परिवार विभाग के दफ्तर पहुंचे थे जिन्होनें अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही यह भी कहा है कि अगर विभाग शादी नहीं करा पा रहा है तो बता दे वे खुद कर लेंगे।
खुद से निजी तौर पर शादी करने की अनुमति भी नहीं
इधर विभाग ने १६० जोड़ों पर बंदिशें भी बांध दी है। दरअसल उनको निजी तौर पर शादी करने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। एक को देखादेखी सभी जोड़े शादी कर सकते हैं इस संभावना को देखते हुए विभाग द्वारा किसी को भी अनुमति देने से मना कर दिया है। बाद में नए जोड़े ढंूंढने से और भी परेशानी से बचने के लिए अफसरों ने जोड़ों के परिवार की परेशानी बढ़ा दी है। अब बताया जा रहा है कि इस वर्ष के लिए १६० जोड़ों की शादी करवानी है ऐसे में विभाग एक ही कार्यक्रम एक ही खर्च में सभी ३२० जोड़े की शादी करवाने की तैयारी में है।