कोरबा

देवर-भाभी ने मौत को लगाया गले, एक ही फंदे से लटकते मिले दोनों के शव, ग्रामीणों ने कहा- प्रेम प्रसंग…

Korba Suicide News: कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के पसान क्षेत्र में देवर और भाभी के बीच प्रेम का मामला सामने आया है। इसके चलते दोनों ने अपनी जिंदगी का सफर खत्म कर लिया।
2 min read
Mar 22, 2024
suicide_news.jpg

CG Suicide News: कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के पसान क्षेत्र में देवर और भाभी के बीच प्रेम का मामला सामने आया है। इसके चलते दोनों ने अपनी जिंदगी का सफर खत्म कर लिया।

बताया जाता है कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव पसान के उदरदा में कलावती मार्को (उम्र 30 वर्ष) रहती थी। इसी गांव में उमेंद सिंह (26 वर्ष) भी रहता था। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे उमेंद सिंह घर से पसान के साप्ताहिक बाजार जाने की बात कहकर निकला था। महिला भी घर से बाहर निकली थी। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। परिवार ने खोजबीन की। रात भर दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार को संदेह हुआ। इस बीच गुरुवार सुबह गांव के बच्चे महुआ और भेलवा का फल बीनने के लिए निकले थे। इस बीच उनकी नजर गांव से थोड़ी दूर पर स्थित एक अमरूद के पेड़ पर पड़ी। पेड़ पर एक महिला और एक पुरूष लटक रहे थे। बच्चों ने यह देखकर घर वालों को जानकारी दी। घर वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ से लटके दोनों की लाश को देखा। सूचना पसान थाना को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने दोनों की मौत का कारण खुदकुशी बताया है। हालांकि पुलिस को इसके लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

कलावती के तीन बच्चे हैं। उमेंद सिंह भी तीन बच्चों का पिता था। दोनों दूर के रिश्ते में देवर-भाभी थे। दोनों का एक-दूसरे से लगाव था। हालांकि परिवार ने पुलिस को बताया है कि उनके संबंधों की जानकारी दोनों ही पक्ष को नहीं थी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों एक-दूसरे के करीब थे। उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना को देखकर भी गांव के लोग इसे दोनों के संबंधों से जोड़कर देख रहे हैं। सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे थे।

Korba Crime News: दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि आपस में रिश्तेदार होने के कारण उन्हें लोक-लज्जा का भय सता रहा होगा। आशंका है कि प्रतिष्ठा हनन होने के डर से दोनों ने जिंदगी समाप्त करने का निर्णय लिया होगा। दोनों का शव दुपट्टा के सहारे एक साथ लटका हुआ मिला है।

Published on:
22 Mar 2024 11:56 am