Clothing Store Fire: प्रेमनगर में वेल्डिंग दुकान की चिंगारी से दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स में आग लग गई। हादसे में दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया और कारोबारी को भारी नुकसान हुआ।
Clothing Store Fire: कोरबा के दर्री थाना इलाके के प्रेमनगर में स्थित दुबे बेल्ट्स एंड गारमेंट्स नाम की दुकान में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पास की वेल्डिंग की दुकान से निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो गया।
घटना के समय, दुकान के मालिक आर. दुबे अपनी दुकान बंद करके किसी काम से बाहर गए हुए थे। उन्हें आग लगने की सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुँचे। लेकिन, तब तक दुकान का ज़्यादातर सामान जल चुका था, जिससे उन्हें काफ़ी पैसे का नुकसान हुआ। आर. दुबे ने बताया कि उनकी दुकान में कई तरह के रेडीमेड कपड़े थे, जिनमें बेल्ट, चश्मे, रूमाल, गर्म कपड़े और तौलिए शामिल थे।
Clothing Store Fire: इस आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही CSEB फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायरफाइटर्स ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले काफी सामान जल चुका था, लेकिन उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया।