कोरबा

CG Crime News: उत्तर प्रदेश का शूटर कोरबा में फरार, कारोबारी की दुकान और मकान पर फायरिंग

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा के कसनिया में एक कारोबारी के दुकान और घर पर गोली चलाने का मामला सामने आया है।
3 min read
Sep 26, 2025
crime news
आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा के कसनिया में एक कारोबारी के दुकान और घर पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भाड़े के शूटर सहित तीन युवकों को गिरतार किया है। शूटर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। घटना को अंतरजातीय विवाह से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। खुलासा जल्द किया जाएगा।

CG Crime News: कारोबारी के दुकान और मकान पर चलाया गोली

नगर पालिका परिषद कटघोरा के कसनिया में मेनरोड पर सिकंदर मेमन का मकान है। इससे लगा हुआ दुकान भी है। बुधवार की रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्य घर में सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एक बाइक पर सवार युवक पहुंचा। उसने अपने चेहरे को ढका हुआ था। युवक ने मेनरोड पर स्थित सिंकदर के दुकान पर गोली दागा। जिस समय यह घटना हुई उस समय सिंकदर की बेटी दुकान के बाजू में स्थित घर के मेन दरवाजे के गेट को बंद कर रही थी। शूटर ने एक राउंड गोली दरवाजे पर चलाया। गोली दरवाजे को छेदते हुए बाहर निकल गई।

युवती की जान बाल-बाल बची। फायरिंग की आवाज सुनकर सिंदकर का परिवार घर के भीतर से बाहर की ओर दौड़ा। इस बीच शूटर घटनास्थल से भागने लगा। लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बदमाश की खोजबीन शुरू की। उसका पीछे किया। जान बचाने के लिए बदमाश बिलासपुर के रास्ते गढ़वा की ओर जा रही एक यात्री बस पर चढ़ गया। लेकिन कसनिया के युवकों ने बस को कटघोरा के बस स्टैंड में रोक लिया। यात्रियों से बस पर चढ़ने वाले के संबंध में जानकारी लिया।

कटघोरा में फायरिंग की घटना

यात्रियों ने एक युवक की ओर इशारा किया। युवक डरा हुआ था। उसे पकड़कर स्थानीय युवकों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें शूटर दुर्गेश पांडे के अलावा हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े शामिल हैं। दोनों मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस बीच शक्ति सिंह के सोशल मीडिया प्रोफाइल से कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। इससे पता चला है कि शक्ति सिंह एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।

संगठन के युवा विंग में उसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इस घटना के सामने आने के बाद से राजनीतिक दल से जुड़े पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दल के पदाधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं कि शक्ति सिंह कुछ ही माह पहले उनसे जुड़ा था। लेकिन वे कह रहे हैं कि उसका कोई पुराना रिकार्ड नहीं है। शक्ति सिंह का नाम गोली कांड से जैसे जुड़, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन कटघोरा गोलीकांड में शक्ति सिंह को मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

यह है विवाद का कारण

बताया जाता है कि इब्राहिम के पुत्र तौसिफ मेमन ने कटघोरा में रहने वाली एक हिन्दू लड़की से लव मैरिज किया है। लड़की का निकाह कोलकता की मस्जिद में तौसीफ संग हुई थी। इस विवाह को लड़की के घर वाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पहले कोरबा में इस मसले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया था।

इसके बाद पुलिस ने लड़की को कोरबा में सखी सेंटर में भेज दिया था। तब से लड़की सखी सेंटर में रह रही है, जो चार माह की गर्भवती है। दोनों परिवार के बीच अभी भी चल रहा है। कटघोरा में हुए गोलीकांड को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इब्राहिम का परिवार भी गोलीकांड के लिए अंतरजातीय विवाह को कारण बता रहा है।

मेमन के घर की पहले रेकी, फिर दागी गोलियां

कृष्णा नगर में ठहरने के दौरान शूटर दुर्गेश ने कटघोरा के कसनिया में रहने वाले मेमन परिवार के घर की रेकी की। फिर घटना को अंजाम देने के लिए 24 सिंतबर की रात कोरबा से बाइक पर निकला। शूटर बाइक से कटघोरा पहुंचा। जबकि आशीष और दुर्गेश दूसरी बाइक से कटघोरा गए। दोनों ने इस घटना में शूटर की मदद की। उसे बस पर बैठाने में भी सहयोग किया।

एसपी कोरबा सिद्धार्थ तिवारी की कटघोरा के कसनिया में एक मकान पर दो राउंड गोली चली है। गोली घर के दरवाजे और शटर पर लगी है। इस मामले में आशीष और दुर्गेश सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है.

,

Updated on:
26 Sept 2025 12:34 pm
Published on:
26 Sept 2025 12:34 pm