कोरबा

CG Fraud Case: BEO ने किया गोलमाल, 2 रिटायर्ड प्रधान पाठकों को दिया लाखों रुपए, सस्पेंड

CG Fraud Case: प्रधान पाठक शरद चंद्रभूषण लाल फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त हो गए थे। बावजूद इसके बीईओ ने पीपीओ के आधार पर उपादान राशि 18 लाख 63 हजार 130 रुपए आहरण कर भुगतान कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 9:15 AM IST
CG Fraud Case

CG Fraud Case: दो सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को 60.31 लाख रुपए का फर्जी भुगतान मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने कटघोरा बीईओ ईश्वर प्रसाद कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर की अनुशंसा पर की गई है। संचालनालय के आदेश के (CG Fraud Case) मुताबिक कटघोरा बीईओ ने प्रधान पाठक शरद चंद्रभूषण लाल फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त हो गए थे। बावजूद इसके बीईओ ने पीपीओ के आधार पर उपादान राशि 18 लाख 63 हजार 130 रुपए आहरण कर भुगतान कर दिया।

CG Fraud Case: रिटायर्ड प्रधान पाठकों को दिए लाखों रुपए

इसके बाद 16 लाख 76 हजार 817 रुपए और आहरण कर प्रधान पाठक शरद चंद्रभूषण के खात में जमा कर दिया। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपालपुर में पदस्थ प्रधान पाठिका मेरी लाल सितंबर 2018 में चिकित्सा आवेदन अवकाश पर चली गई थी। इस अवधि में जून 2022 को बिना कार्यभार (CG Fraud Case) ग्रहण किए सेवानिवृत्त हो गई थीं। लेकिन कटघोरा बीईओ ने प्रधान पाठिका मेरी लाल का फर्जी उपस्थिति पंजी के आधार पर 31 माह का वेतन राशि 24 लाख 91 हजार 554 रुपए का भुगतान कर दिया है। इस पर जांच के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्रवाई की है।

Updated on:
6 Jun 2024, 9:15 AM IST
Published on: