कोरबा

CG Fraud News: कोरबा के बंटी-बबली… स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर की 6 लाख की ठगी, नर्स को इस तरह फंसाया

Korba Fraud News:: छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामला बढ़ते जा रहे है। इस कड़ी में एक बार फिर कोरबा जिले से नौकरी झांसा देकर छह लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 7:00 PM IST
Bilaspur Crime News

CG Fraud News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी झांसा देकर छह लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति-पत्नी पर धारा 420 का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि कृष्णा नगर में रहने वाली महिला स्टॉफ नर्स का काम करती है। धरमीन पटेल स्टॉफ नर्स का काम करती है। उसका परिचय रामपुर क्षेत्र में रहने वाले हर्षा महंत के साथ हुआ। हर्षा ने धरमीन को बताया कि उसके पति उपेंद्र महंत की सरकारी विभागों में अच्छी और मजबूत पकड़ है। वह धरमीन पटेल के स्थाई नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवा देगा।

धरमीन हर्षा के बातों में आ गई और उसने स्थाई नौकरी के लिए हामी भर दिया। बदले में हर्षा और उसके पति उपेंद्र ने धरमीन बाई से रुपए की मांग किया। धरमीन ने बताया है कि उसने साढे़ पांच लाख रुपए उपेंद्र और हर्षा के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। जबकि 50 हजार रूपए नकद दिया। कई साल (CG Fraud News) बीत गए। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। पति-पत्नी ने धरमीन को रुपए लौटने से इनकार कर दिया।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

बेमेतरा से एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑडिट के दौरान खाते से 9 लाख से अधिक की राशि का घपला किया गया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. एक-दो नहीं, पूरे 32 जामताड़ा…देश के 8 राज्य बने साइबर क्राइम का गढ़

छत्तीसगढ़ के साथ ही देशभर में पिछले कुछ सालों में साइबर अपराध के प्रकरण तेजी के साथ बढ़े हैं। शुरुआत में झारखंड के जामताडा़ जिले में ठगी करने वाला गिरोह चल रहा था। लेकिन, अब यह देशभर के 7 राज्यों के 20 शहरों तक फैल चुका है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
3 Sep 2024, 7:00 PM IST
Published on: