कोरबा

CG Fraud: ज्वेलर चमकाना मेरे बाएं हाथ का खेल, बातों में आकर महिला ने दे दिया सब कुछ, फिर जो हुआ…

CG Fraud: कोरबा जिले में बर्तन और जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह कोरबा जिले में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है।
2 min read
Oct 14, 2024
Fraud
Fraud

CG Fraud; छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बर्तन और जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह कोरबा जिले में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गिरोह ने कई महिलाओं को अपनी जाल में फंसाया है, शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है।

CG Fraud: बताया जाता है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र के सियारपारा में रहने वाली एक महिला के घर पांच दिन पहले एक अनजान महिला आई। उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था। महिला ने आकर बताया कि वह स्टील और पीतल के टूटे-फूटे बर्तनों को पिघलाकर नया बर्तन बनाकर देती है। इस पर 10 से 20 रुपए का खर्चा आता है। सियारपारा में रहने वाली एक महिला इसके झांसे में आ गई और उसने अपना टूटा-फूटा बर्तन निकालकर दे दिया।

CG Fraud: महिला हो रहीं ठगी का शिकार

इसके अगले दिन महिला दोबारा उसके घर पहुंची और उसने चमकता हुआ बर्तन थमा दिया। तब महिला को भरोसा हो गया। दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी तब ठग महिला ने बताया कि वह सोने-चांदी के जेवरातों की भी साफ-सफाई करती है। उसके पास विशेष प्रकार की मशीन है जिसके जरिए वह जेवरात की साफ-सफाई करती है। भरोसे में आकर सियारपारा में रहने वाली महिला ने अपना लॉकेट और अपने आसपास रहने वाली अन्य महिलाओं का लॉकेट भी प्रदान कर दिया। लगभग 9 लॉकेट, एक मंगलसूत्र, दो नग फुल्ली सहित अन्य सामान क्षेत्र की महिलाओं ने साफ सफाई के लिए उस महिला को दे दिया।

जिसे लेने के बाद महिला फरार हो गई और वह नहीं लौटी। कई दिन तक जब महिला नहीं लौटी तब ठगी की शिकार महिलाओं को संदेह हुआ और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि क्षेत्र की महिलाओं से 50 हजार रुपए से अधिक के जेवरात की ठगी हुई है। ठगी का यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है और ऐसे गिरोह के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है।

Updated on:
14 Oct 2024 01:51 pm
Published on:
14 Oct 2024 01:51 pm