21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड को मारकर सेप्टिक टैंक में छिपाया, भाई ने कोरबा पुलिस के सामने खोला राज, बताया 5 सितंबर को क्या हुआ था

Korba Crime News: कोरबा में सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस सरगर्मी से आरोपी की ​तलाश में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस परिजनों से बयान ले रही है
2 min read
Google source verification
Korba crime news

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का सड़ा-गला शव ( Photo - Patrika, korba police Facebook ID )

Korba Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा में लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड की पार्टनर ने हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। वारदात के करीब 22 दिनों बाद कोरबा पुलिस ने शव को बरामद किया है। आरोपी पति फरार है। इधर मामले में मृतिका के भाई ने पुलिस को बड़ा बयान दिया है। बताया कि 5 सितंबर को घर आया था लेकिन मनोज उरांव ने रक्षाबंधन से पहले ही चले जाने की बात कहकर भगा दिया।

Korba Crime News: परिजन कर रहे थे तलाश

इधर डेडबाडी मिलने के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें कि श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय संतोषी उरांव का सड़ा-गला शव उसके घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। महिला कुछ समय से लापता थी, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे।

5 सितंबर को क्या हुआ था.. सामने आया सच

परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी का पति मनोज उरांव से विवाद हुआ था। उन्हें संदेह है कि महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई और शव को सेप्टिक टैंक में छिपाया गया। पांच सितंबर को संतोषी का भाई उससे मिलने पहुंचा, तो मनोज ने उसे गुमराह करते हुए बताया कि संतोषी रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही घर से चली गई है।पु​लिस को बताया कि मनोज की बात पर संदेह हुआ। लेकिन कही गई होगी वापस आ जाएगी करके विश्वास था। वहीं दोबारा घर पहुंचे तो लाश मिली।

तेज बदबू आने पर की खोला ढक्कन

परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। 19 सितंबर को रिश्तेदार दोबारा गांव पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला और मनोज भी गायब था। घर से तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। इस दौरान उन्होंने घर के बाड़ी में सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला देखा और बदबू आने पर उसकी तलाशी ली, तो संतोषी का शव उसके अंदर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आंगन के सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद किया। शव निकालने के दौरान तहसीलदार, चिकित्सक और फोरेंसिक दल भी मौजूद था।

दो साल से लीव इन रिलेशनशिप में महिला

संतोषी उरांव करतला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वह अपने पसंद के युवक मनोज उरांव के साथ श्यांग के बरपाली गांव में रहती थी। दोनों लगभग एक दो साल से एक दूसरे के साथ रहते थे। बताया जाता है कि विवाद रक्षा बंधन पर मायके जाने को लेकर शुरू हुआ। संतोषी बाई मायके जाना चाहती थी। मनोज उसे रोक रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मनोज ने संतोषी की हत्या कैसे की? यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मनोज की तलाश जारी है। उसकी पकड़ में आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।