CG News: एक दिन एक मजदूर ने अपने परिवार को फोन कर बताया कि उन्हें महाराष्ट्र में बंधक बना लिया गया है। काम कराया जा रहा है, लेकिन मजदूरी नहीं दी जा रही है।
CG News: विकासखंड पाली अन्तर्गत ग्राम जेंजरा के सरपंच भंवर सिंह उइके ने बताया कि लगभग तीन माह पहले गांव सैला में रहने वाला रामसिंह चौहान अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ गांव जेंजरा पहुंचा था। रामसिंह के साथ केंदा मानिकपुरी नाम का व्यक्ति भी था। तीनों ने जेंजरा में रहने वाले गरीब लोगों को बताया कि महाराष्ट्र में गन्ना काटने का काम करने पर रोजाना 800 रुपए तक मजदूरी मिलेगा। इसका भुगतान समय पर हो जाएगा।
रामसिंह की बातों में आकर जेंजरा में रहने वाले सात मजदूर उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गए। (Chhattisgarh News) रामसिंह, लक्ष्मी और केंदा, जेंजरा में रहने वाले इतवार सिंह (50) वर्ष, धरमसिंह गोंड़ (36), अर्जुन सिंह (34), अमरजीत सिंह (46), जयपाल सिंह (41), सोनसिंह (30) और शत्रुघ्न सिंह (50) को अपने साथ ले गए। घर से जाने के कुछ दिन बाद तक सभी मजदूर जेंजरा में रहने वाले अपने परिवार के साथ बातचीत करते थे। लेकिन एक माह से परिवार का सम्पर्क मजदूरों से नहीं हो रहा है।
एक दिन एक मजदूर ने अपने परिवार को फोन कर बताया कि उन्हें महाराष्ट्र में बंधक बना लिया गया है। काम कराया जा रहा है, लेकिन मजदूरी नहीं दी जा रही है। उन्हें महाराष्ट्र ले जाने वाला रामसिंह नहीं मिल रहा है। यह सुनकर मजदूर परिवार के लोग परेशान हो गए। अपनी समस्या लेकर मजदूरों के परिजन गांव के सरपंच के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जनचौपाल में प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई।
रिहाई के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी। परिवार की महिलाओं ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि मजदूरों को बताया गया था कि गन्ना कटाई लगभग एक माह चलता है। (Chhattisgarh News) इस अवधि में रोजाना 800 रुपए की मजदूरी मिलती है। काम पूरा होने के साथ-साथ मजदूरों को भुगतान प्राप्त होता है। मजदूरों को गए तीन माह पूरा हो गया है। लेकिन एक रुपए भी मजदूरों को नहीं मिला है।
CG News: जब भी मजदूर घर आने की बात कहते हैं महाराष्ट्र का रहने वाला ठेकेदार अर्जुन जाधन मजदूरों से डेढ़ लाख रुपए की मांग करता है। वह कहता है कि पहले डेढ़ लाख रुपए दो फिर घर चले जाना। लेकिन डेढ़ रुपए जाधव ने किसे दिया है?
यह नहीं बताता है। मजदूरों के परिवार को आशंका है कि गांव सैला में रहने वाले बिचौलिए रामसिंह और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने केंदा के साथ मिलकर गन्ना काटने वाले ठेकेदार से उक्त राशि ली होगी, जिसकी मांग वह मजदूरों से कर रहा है। परिवार की महिलाओं ने जिला प्रशासन से बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़ाने की मांग की है।