कोरबा

CG Rape Case: रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Korba Rape Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां रिश्तेदार ने 16 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
less than 1 minute read
Feb 05, 2025
CG Rape Case: 62 वर्षीय बुजुर्ग की हैवानियत! मारपीट कर महिला शिक्षिका से कई बार किया रेप, जानें पूरा मामला

CG Rape Case: कोरबा जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। जहां 16 साल से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म के एक मामले में कोरबा की कोर्ट ने लड़की के करीबी रिश्तेदार को 25 साल सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। दोषी पर जुर्माना लगाया गया है। नहीं देने पर अतिरिक्त सजा जेल में काटनी होगी। यह पूरा मामला कोरबा के एक स्लम बस्ती का है।

जानें मामला

16 से कम उम्र की नाबालिग लड़की 5 जनवरी 2022 को अपने घर में सोई हुई थी। सुबह के करीब 5 बजे थे। इसी बीच लड़की का करीबी रिश्तेदार उसके कमरे में आया। उसने लड़की के साथ जबरजस्ती संबंध बनाया। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने हिम्मत कर घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए लड़की के करीब रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 16 साल से कम उम्र की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

25 साल सश्रम कारावास की सजा

मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी की अदालत ने लड़की के करीबी रिश्तेदार को धमकी देकर दुष्कर्म का दोषी ठहराया। उसे मंगवार को कोर्ट ने सजा सुनाया। दोषी को कोर्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म पर लैंगिंक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत 25 साल सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। दोषी पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसे अदा नहीं करने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

Published on:
05 Feb 2025 06:13 pm