कोरबा

CG snake bite: आधी रात बिस्तर पर चढक़र जहरीले सांप ने मां व दुधमुंहे बेटे को डसा, दोनों की मौत

CG snake bite: मां की गोद में सो रहा था बच्चा, सांप डसने की जानकारी दोनों को नहीं हुई, रात में जब महिला को बेचैने होने लगी तो खुल गई नींद, सर्पदंश के निशान देख दोनों को ले जाया गया अस्पताल
2 min read
CG snake bite

कोरबा. CG snake bite: बारिश के सीजन में सर्पदंश (CG snake bite) की घटनाएं बढ़ गई हैं। सांप लोगों के घरों में घुसकर उन्हें डस रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के पाली विकासखंड से शुक्रवार की रात सर्पदंश का मामला सामने आया है। यहां सोते समय बिस्तर पर चढक़र मां व उसके दुधमुंहे बेटे को सांप ने डस लिया। जब सांप डसने की उन्हें जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।


पाली ब्लॉक के शिवपुर निवासी शनि बाई उम्र 28 वर्ष अपने डेढ़ साल के बच्चे विनय के साथ शुक्रवार की रात घर में बिस्तर पर सो रही थी। रात लगभग 2 बजे महिला को बचैनी और घबराहट हुई तो उसकी नींद खुल गई।

सर्पदंश (CG snake bite) के निशान को देखकर परिवार के लोगों डर गए। फिर वे शनि बाई और विनय को लेकर पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्पदंश के इस घटना ने परिवार से खुशियां छीन ली है। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम शिवपुर के मानिकपुर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में करैत सांप की संख्या अधिक है।

समय से सांप डसने की नहीं हुई जानकारी

सर्पदंश की जानकारी महिला को तत्काल नहीं हुई, न ही बच्चा रोया कि उसे पता चल पाए। शरीर में जहर फैलने पर महिला को जब बेचैनी होने लगी, सांस लेने में दिक्कत हुई तब उसे व परिजनों को यह बात पता चल पाई। जब तक परिवार के सदस्य शनि बाई को लेकर पहुंचे, इसमें काफी समय लगा। तब तक मां-बेटे की हालत नाजुक हो गई थी।

2 दिन पहले किशोरी की हुई थी मौत

सर्पदंश से दो दिन पहले डोंगानाला में 15 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई थी। उसे भी सर्पदंश की जानकारी तुरंत नहीं हुई। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Updated on:
04 Aug 2024 06:36 pm
Published on:
04 Aug 2024 06:36 pm