कोरबा

चोरी के पैसों से दिल्ली-मनाली की सैर, महंगे कपड़े खरीदे… 5 चोरियों के मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Theft News: सीएसईबी और मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफांस किया है।

2 min read
Mar 02, 2026
दो नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Theft News: सीएसईबी और मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफांस किया है। दो नाबालिक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। गिरोह ने चोरी के रुपए से मौज-मस्ती किया। दिल्ली से मनाली तक का सैर किया।

पुलिस ने बताया कि फरवरी में सीएसईबी चौकी क्षेत्र में चार स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थी। चोरों ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बैटरी की दो दुकानों को निशाना बनाया था। दो मकानों में भी धावा बोला था। बैटरी की दुकान में चोरी रात के समय हुई थी, जब दुकान बंद था। जबकि मकान में ताला लगा हुआ था और गिरोह ने इसे निशाना बनाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी।

ये भी पढ़ें

Crime News: 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

इस बीच पुलिस को फुटेज में एक संदिग्ध तस्वीर दिखाई दी। इस तस्वीर की पहचान राजू दास (19) से की गई, जो मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ामार में रहता है। पुलिस ने राजू दास को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई। राजू ने दो नाबालिक लड़कों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसने टीपी नगर क्षेत्र में दो दुकान व दो मकानों को निशाना बनाना स्वीकार किया।

चोरी के पैसे से दिल्ली व मनाली की सैर

बताया कि उसका गिरोह उन्हीं दुकानों या मकानों को निशाना बनाता था, जिसका ताला आसानी से टूट जाता था। गिरोह दुकान या मकान से नकदी व सोने-चांदी की जेवरात ले जाता था। इसके अलावा कोई अन्य सामान की चोरी नहीं करता था। चोरी के रुपए से गिरोह मौज-मस्ती करता था। पकड़े गए दो नाबालिकों से पता चला कि उन्होंने चोरी किए गए रुपए से दिल्ली व मनाली तक का सफर किया।

यहीं नहीं चोरी की राशि से प्रतिष्ठित कंपनियों का कपड़ा खरीदा। पैसे का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया। पकड़े गए आरोपियों ने मानिकपुर क्षेत्र में भी एक मकान को निशाना बनाना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लोहे का रॉड, एक दो पहिया वाहन और नकदी राशि बरामद किया है। आरोपी राजू दास को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जबकि दो नाबालिक लडक़ों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
02 Mar 2026 05:01 pm
Published on:
02 Mar 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर