कोरबा

CG Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें! इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आज दो मेमू ट्रेनें रद्द

CG Train Cancelled: कोरबा जिले में रेलवे ने उरगा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य का हवाला देकर दो जोड़ मेमू लोकल को एक दिन के लिए रद्द कर दिया है।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
रेल यात्री ध्यान दें: इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आज दो मेमू ट्रेनें रद्द(photo-patrika)
रेल यात्री ध्यान दें: इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आज दो मेमू ट्रेनें रद्द(photo-patrika)

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे ने उरगा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य का हवाला देकर दो जोड़ मेमू लोकल को एक दिन के लिए रद्द कर दिया है। 28 जुलाई को बिलासपुर-गेवरारोड और बिलासपुर-कोरबा के मध्य चलने वाली मेमू लोकल अप-डाउन दोनों दिशा की ओर नहीं चलेगी। इसे लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी किया है। प्रबंधन ने बताया कि उरगा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इसके लिए रविवार को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसलिए गाड़ी संख्या 68734 व 68733 बिलासपुर-गेवरारोड और 68732 व 68731 बिलासपुर-कोरबा के मध्य चलने वाली दो जोड़ी मेमू लोक को रद्द कर दिया गया है।

CG Train Cancelled: उरगा स्टेशन में चल रहा इंटरलॉकिंग कार्य

बिलासपुर-गेवरारोड मेमू लोकल का बिलासपुर रेलवे स्टेशन सुबह 9.35 बजे से बजे छूटने का निर्धारित समय है। यह गाड़ीदोपहर 12 बजे गेवरारोड़ पहुंचती है। इसके बाद यह रैक गेवरारोड से दोपहर एक बजकर दस मिनट की छूट है और बिलासपुर दो बजे तीन बजकर चार मिनट का निर्धारित समय है।

इसी तरह बिलासपुर-कोरबा मेमू लोकल बिलासपुर से शाम 6.4 बजे छूट है और कोरबा स्टेशन रात 8.पचास बजे तक पहुँचने का निर्धारित समय है। यही रेक कोरबा रेलवे स्टेशन से रात 9.30 बजे छूट है और बिलासपुर पहुंचने का तय समय रात लगभग 9.30 बजे है।

Updated on:
27 Jul 2025 04:51 pm
Published on:
27 Jul 2025 04:50 pm