कोरबा

CG Weather News: मौसम में हो रहे बदलाव, सुबह आठ बजे तक रहा कोहरा, दिन भर छाए रहे बादल

CG Weather News: कोरबा में मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मुख्य मार्गों की दृश्यता कम हो गई। 100 मीटर के आगे चालकों को कुछ नजर नहीं आ रहा था।

2 min read
Dec 26, 2024
rajasthan weather

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बदली के बीच बुधवार को नदी, नहर, खेत-खलिहान से लगे मुख्य मार्ग और बस्तियाें में सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। मुख्य मार्गों की दृश्यता कम हो गई। 100 मीटर के आगे चालकों को कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसकी वजह से मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों काफी परेशानी हुई।

Winter 2024: तापमान में इजाफा

वाहन चालक गाड़ी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते रहे, तो वहीं कुछ वाहन चालक कोहरा छटते तक गाड़ियां मुय मार्ग के किनारे ही खड़ी कर दी। सात बजे के बाद जब कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा तब गाड़ियों की रतार तेज हुई। सुबह नौ बजे बदली छटी और लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए।

सूर्य किरण जमीन पर पड़ने से लोगाें को ठंड से राहत मिली और मौसम सुहावना लगने लगा। दोपहर में धूप की वजह से गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन शाम चार बजे के बाद आसमान में फिर बदली छा गई और ठंड बढ़ गई।

दिन भर छाए रहे बादल

हालांकि मौसम विभाग ने दिन में धूप और रात में बदली की वजह से तापमान में इजाफा दर्ज किया है। बुधवार को न्यनूतम तापमान 15.1 डिग्री और अधिकतम पारा 27.9 डिग्री दर्ज किया है। जबकि एक दिन पहले न्यनूतम 12.6 और अधिकतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है।

बदली हटने के बाद जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है। गौरतलब है कि शनिवार की रात बारिश के बाद लगातार आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

Updated on:
26 Dec 2024 01:18 pm
Published on:
26 Dec 2024 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर