कोरबा

CG Weather News: ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी, तापमान में गिरावट जारी, पारा 7.8 डिग्री दर्ज

CG Weather News: कोरबा जिले में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शहर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Jan 04, 2025
MP Weather Alert:
MP Weather Alert

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शहर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले दर्ज किए गए तापमान की तुलना में तीन डिग्री कम है।

CG Weather News: कड़ाके की ठंड

तापमान में आ रही गिरावट का असर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को कोरबा का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यनूतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान में गिरावट का कारण धीरे-धीरे चल रही हवाएं भी हैं। उत्तर भारत की तरफ से आ रही इस हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग को अनुमान है कि अभी यही स्थिति कुछ दिनाें तक बनी रहेगी।

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शाम ढलते ही घर के भीतर चले जा रहे हैं। बिना कारण बाहर निकलने से बच रहे हैं। लोग इस ठंड से बच्चों और बुजुर्गो का बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इस ठंड से स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

Updated on:
04 Jan 2025 11:37 am
Published on:
04 Jan 2025 11:36 am