
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसून का असर अश्विन माह में भी जारी है। हर दूसरे दिन रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी ठंडी और बारिश से मौसम में ठंडकता घुल जाती है। रूक-रूककर हो रही बारिश के बाद भी जिले में औसत वर्षा अब तक पांच फीसदी कम हुई है।प्रदेश में चार तरह के अलग-अलग द्रोणिका और चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसका असर कोरबा जिले में पड़ रहा है। इससे मौसम बार-बार बदल रहा है।
शुक्रवार-शनिवार की देर रात तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो सुबह तक रूक-रूक कर जारी रहा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। कुछ समय के लिए तेज धूप निकाली। इसके बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चली। शाम को आसमान में काली घटा छा गई। कई इलाके में रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडकता आ गई। मौसम सुहाना हो गया।
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच भू-अभिलेख शाखा, कोरबा ने दैनिक वर्षा की रिपोर्ट जारी की है। जिले में 14 घंटे के भीतर 11.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया है। वहीं एक जुलाई से अब तक मानसून सीजन में लगभग औसत वर्षा १११६.३ वर्षा दर्ज किया है, जो 95 प्रतिशत वर्ष बताया जा रहा है। सबसे अधिक वर्षा पोड़ी उपरोड़ा तहसील क्षेत्र में 134 मिमी, दर्री में 1262 मिमी दर्ज किया गया है।
तहसील 24 घंटे एक जून के भीतर से अब तक
अजगरबहार10.00 792.8
कोरबा 06.06 1186.8
भैस्मा 10.00 1146.4
करतला 11.40 1145.1
बरपाली 12.6 1133.8
कटघोरा 11.6 332.9
दीपका 6.3993.3
दरी 1.2 1262.4
प्लाई 16.4 1340.9
हरदीबाज़ार 16.6 805.0
पोडीउपरोडा 21.4 3305.0
पसान 16.1981.6
तापमान में तीन डिग्री गिरावट
मौसम विभाग ने तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। शनिवार को तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।