इससे शनिवार को दुर्ग जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 जून के आसपास मानूसन के सक्रिय होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिससे प्रदेश में बारिश का दौर तेज हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पश्चिम मध्य अरब सागर से दक्षिण तटीय उडीसा तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ 66 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है।