कोरबा

हत्या या अनहोनी….लापता ट्रेलर चालक का 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, भाई ने कही यह बात

Korba News: एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कोयला परिवहन करने वाला चालक 10 दिन से लापता है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इस बीच चालक के भाई ने अनहोनी की आशंका जताई है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन लोगों पर संदेह जताया है।
2 min read
Dec 07, 2023
korba_crime_update.jpg

Chhattisgarh News: एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कोयला परिवहन करने वाला चालक 10 दिन से लापता है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इस बीच चालक के भाई ने अनहोनी की आशंका जताई है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन लोगों पर संदेह जताया है।

बताया जाता है कि पंकज सिंह एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी चलाता है। 26 नंवबर से वह लापता है। उसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं मिल रही है। परिवार ने पंकज के लापता होने की सूचना कुसमुंडा थाना में दर्ज कराया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया गया कि 26 नंबवर को पंकज की गाड़ी सीजी 10 सी 9910 कुसमुंडा के विकास नगर चौक पर जाम में फंसी मिली थी। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने जीपीएस के जरिए गाड़ी का लोकेशन चेक किया। पता चला कि गाड़ी कई घंटे से विकासनगर चौक पर खड़ी है। कंपनी की ओर से मोबाइल पर चालक से सम्पर्क किया गया। मगर सम्पर्क नहीं हो सका। कंपनी का कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचा। उसने चालक की खोजबीन किया। पंकज नहीं मिला।

पुलिस की मदद से गाड़ी को बीच सड़क से हटाया गया था। तब से चालक अभी तक सामने नहीं आया है। इससे परिवार की बेचैनी बढ़ गई है। परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है। पंकज उत्तर प्रदेश के बलिया का मूल निवासी है। कई साल से कोरबा में रहकर ड्राइवरी करता है।

मानिकपुर पुलिस ने की थी कार्रवाई

बताया जाता है कि पंकज के लापता होने से पहले मानिकपुर चौकी पुलिस ने उसे शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप पकड़ा था। तब ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी पंकज को छुड़ाने के लिए मानिकपुर चौकी गए थे। पुलिस ने पंकज को कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया था। पंकज गाड़ी लेकर निकला था। इसके बाद से वह लापता है। परिवार ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन लोगों पर संदेह जताया है। अनहोनी की आशंका व्यक्त किया है।

Published on:
07 Dec 2023 03:56 pm